बच्चे को जन्म देने के बाद महिला का हुआ निधन, नाराज पति ने डॉक्टर को तमाचा रसीद किया

नई दिल्ली। कोलकाता के एक अस्पताल में 33 वर्षीय महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अगली सुबह महिला की मृत्यु हो गई, जिसके बाद महिला के नाराज परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर से हाथापाई कर डाली। महिला ने बुधवार को सिजेरियन से बच्चे को जन्म दिया था। महिला के रिश्तेदारों का आरोप है कि महिला की हालत ठीक थी, लेकिन रात को 3 बजे अस्पताल की ओर से फोन पर उन्हें जानकारी मिली कि महिला की हालत गंभीर है। जबतक हम अस्पताल पहुंचते उसकी मृत्यु हो गई थी। इस बात से नाराज महिला के परिजनों ने डॉक्टर को थप्पड़ रसीद कर दिया।

cctv

पति ने मारा तमाचा

कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल के डॉक्टर बसव मुखर्जी महिला की मृत्यु के बाद उसके परिजनों से मिल रहे थे, तभी महिला के पति तपन भट्टाचार्य अपनी सीट से उठे और उन्होंने डॉक्टर को तमाचा मार दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ने लगा और अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि भट्टाचार्य सोफे पर बैठे हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य अस्पताल के स्टाफ से बात कर रहे हैं। तभी अचानक तपन उठते हैं और डॉक्टर को तमाचा मार देते हैं।

क्या कहना है अस्पताल का

अस्पताल की ओर से बयान जारी करके कहा गया कि डॉक्टर परिजनों को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में समझाने की कोशिश करते हैं और सुझाव देते हैं कि महिला का पोस्टमार्टम करा लीजिए। लेकिन बावजूद इसके परिजनों का गुस्सा शांत नहीं होता है और वह डॉक्टर को गुस्से में गाली देते हैं। ये लोग ना सिर्फ डॉक्टर को गाली देते हैं बल्कि उसके साथ हाथापाई भी करते हैं। ये लोग अस्पताल में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करते हैं। यह पूरा वाकया सुबह 9 बजे का है।

शिकायत दर्ज कराई

वहीं इस घटना के बाद महिला के परिवार ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की ओर से लापरवाही की गई है। उधर अस्पताल की ओर से भी काउंटर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। वहीं कोलकाता के डॉक्टर असोसिएशन ने इस हमले की निंदा की है और कहा कि इस तरह के बर्ताव से डॉक्टर परिजनों से बात करने से कतराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+