Kolkata Heavy Rainfall: भारी बारिश में धुल गई दुर्गा पूजा की रौनक, 7 की मौत, हर ओर तबाही का मंजर
Kolkata Heavy Rainfall: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा की रौनक फीकी पड़ती दिख रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से त्योहार का मजा किरकिरा हो गया है। आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हावड़ा के रेलवे यार्ड में घुटनों तक पानी घुस गया है। पानी में करंट लगने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश की राजधानी और उससे सटे हावड़ा के कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हैं।
आईएमडी (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव की वजह से दक्षिणी बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक मध्यम से तीव्र स्तर की बारिश प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो सकता है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिया गया है।

Kolkata Heavy Rainfall: बारिश ने रोकी शहर की रफ्तार
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कोलकाता ही नहीं पूरे दक्षिणी बंगाल का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पटरियों में पानी भर गया है और कोलकाता, हावड़ा स्टेशन के बाहरी हिस्सों में भारी जलजमाव है। कोलकाता शहर के प्रमुख बाजार और गलियों में जलजमाव की वजह से ट्रैफिक का बुरा हाल है। शहर के दक्षिणी इलाकों में लगातार बारिश और पानी भरने की वजह से बिजली की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं। बारिश और खराब मौसम की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: कहीं धूप, कहीं बारिश के आसार! कैसा रहेगा आज मौसम का हाल? क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट?
IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में 25 सितंबर के आसपास भारी बारिश का अनुमान है। बुधवार को पूर्व और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 25 सितंबर तक बारिश की वजह से अलग-अलग शहरों में लगे पंडाल बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। त्योहार का रंग भी फीका पड़ गया है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Weather: विदर्भ, मराठवाड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD की चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications