Aaj ka Mausam: कहीं धूप, कहीं बारिश के आसार! कैसा रहेगा आज मौसम का हाल? क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट?
Aaj Ka Mausam: शारदीय नवरात्रि का वक्त है और आज नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रहमचारिणी की पूजा की जा रही है। इसी बीच मौसम का मिजाज इस हफ्ते देशभर में अलग-अलग अंदाज दिखा रहा है। दिल्ली-NCR में जहां आसमान साफ रहने और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। वहीं मुंबई और दक्षिण भारत के कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर तेलंगाना और हैदराबाद में दिख सकता है। जिससे अगले 2 दिनों में भारी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, बेंगलुरु में पहले ही झमाझम बारिश ने पेड़ गिरा दिए और जलभराव जैसी स्थिति बना दी है। यानी एक तरफ गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ तेज बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

राजधानी दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। आसमान ज्यादातर खुला रहेगा और दिन का तापमान करीब 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात में पारा 24 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि आज बारिश या आंधी का कोई बड़ा खतरा नहीं है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra weather: नवरात्रि में होगी झमाझम बारिश, 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट नहीं
IMD ने दिल्ली के लिए न तो येलो और न ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि अगले कुछ दिनों में हल्के बादल छा सकते हैं और रात में उमस बढ़ सकती है।
दिल्ली-NCR में अगले एक हफ्ते तक मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहेगा। दिन में गर्मी और उमस महसूस हो सकती है जबकि रात में हल्की ठंडक बनी रहेगी। बारिश से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है।
मुंबई में फिर बरसात का दौर
मुंबई में आज बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। यहां दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री और रात का 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की भी आशंका है।
कैसा रहेगा देश के बाकी हिस्सों का मौसम?
हैदराबाद और तेलंगाना में चेतावनी
तेलंगाना और हैदराबाद में भी मौसम बिगड़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर यहां दिख सकता है। 26 और 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बेंगलुरु में झमाझम बारिश के आसार
बेंगळुरु में भी पिछले 12 घंटों में अच्छी बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री और रात का करीब 20 से 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Bihar Weather News: बिहार में ठंड की दस्तक, दिन में तपिश, सुबह-शाम सिहरन, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?












Click it and Unblock the Notifications