#MeToo: वो बस में दिखा रहा था अश्‍लील फोटो, गंदी नीयत से कर रहा था टच, लड़की ने किया ऐसा हाल कि...

कोलकाता। महिलाओं ने इंटरनेट पर अपने साथ हुई यौनाचार की घटनाओं को लेकर #MeToo मुहीम की शुरुआत की थी। ये शुरुआत अम्रीका में हॉलीवुड की एक अभिनेत्री अलिसा मिलानो ने की थी, और फिर ये फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से पूरी दुनिया में फैल गया। अलग अलग देशों ने अपनी भाषा में कहा '#MeToo', यानी मैने भी सहा है, और अब मैं इस चुप्पी को तोडूंगी। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की ने अपने साथ हुए छेड़खानी की घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्‍होंने बताया कि कैसे एक लड़का बस की पीछे वाली सीट पर बैठकर उन्‍हें गंदी तस्‍वीरें दिखा रहा था और कैसे उन्‍होंने उसे सबक सिखाया। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

बस की पिछली सीट पर बैठा युवक गंदी तरह से छूने लगा

बस की पिछली सीट पर बैठा युवक गंदी तरह से छूने लगा

युवती ने बताया कि आजकल बसों में चलना भी लड़कियों के लिए सेफ नहीं रह गया है। उनके मुताबिक बस में एक लड़का उसके पीछे वाली सीट पर बैठा था। वह अपने मोबाइल से गंदी तस्वीरें दिखाने लगा। इतने से भी उसका मन नहीं भरता तो वह पीछे से गलत तरीके से छूने लगा।

अन्‍नया ने सिखाया ऐसा सबक कि अब कभी नहीं भूलेगा वो

अन्‍नया ने सिखाया ऐसा सबक कि अब कभी नहीं भूलेगा वो

लड़के की हिम्‍मद को बढ़ता देख अन्‍नया का सब्र जवाब दे गया। वह उठी और उस लड़के पर टूट पड़ी। अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मैंने सीधे उसके गुप्तांग पर कस के लात मारी और उसका कॉलर पकड़कर बस के नीच उतार दिया। वहां मौजूद बहुत से लोगों ने मुझे उसे माफ कर देने को कहा लेकिन मैं नहीं मानी। मैं सीधे उसे पीटते हुए पुलिस थाने ले गई। वहां उसकी पत्नी को बुलाया गया। उसकी पत्नी ने भी उसे माफ करने को कहा लेकिन मैंने उसे सबक सिखाने की ठान ली थी।

हर मनचले को सबक सिखाना जरूरी

हर मनचले को सबक सिखाना जरूरी

युवती ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस ने उसका बहुत साथ दिया। युवती ने लिखा कि ऐसा करना बहुत जरूरी था क्योंकि ये सिर्फ आपकी सुरक्षा का मुद्दा नहीं है बल्कि ये आपकी डिग्निटी का भी सवाल है। युवती ने कहा कि हम लड़कियों को शांत नहीं बैठना चाहिए औऱ इस तरह के हरेक मनचले को जोरदार सबक सिखाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+