Kolkata Doctor Row: बेटी के माता-पिता को इंतजार क्यों कराया गया? CBI ने संदीप घोष से पूछा

Kolkata Doctor Case Updates: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की जांच कर रही है, इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

एक ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि डॉक्टर के माता-पिता को अस्पताल में तीन घंटे तक इंतजार क्यों कराया गया?

Kolkata Doctor Row

इस मामले में सीबीआई ने पूर्व प्राचार्य संदीप घोष से पूछताछ की है। आपको बता दें कि एजेंसी द्वारा उनसे लगातार चौथे दिन पूछताछ की गई है। मालूम हो कि डॉ. संदीप घोष ने घटना के दो दिन बाद नैतिक जिम्मेदारी का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया।

उच्च न्यायालय के आर्डर के बाद घोष से हुए सवाल

उन्हें तुरंत दूसरे मेडिकल कॉलेज का प्रमुख नियुक्त कर दिया गया। हालांकि, बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने यह कहते हुए इस नियुक्ति को रद्द कर दिया कि हत्या के संबंध में सबसे पहले डॉ. घोष से ही पूछताछ होनी चाहिए।

माता-पिता को इंतजार क्यों कराया गया?

इस दुखद घटना के कारण लोगों में जबरदस्त गुस्सा और आक्रोश है। इस मामले में कई तरह की बातें सामने आ रही है, जिसमें सबसे अहम बात ये है कि डॉक्टर के माता-पिता को अस्पताल में तीन घंटे तक इंतजार क्यों करना पड़ा। जब उन्हें अस्पताल बुलाया गया, तब भी उन्हें अपनी बेटी के शव को देखने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके पीछे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता की बात सामने आ रही है।

घोष ने इस मामले को दबाने की कोशिश की?

संदीप घोष पर आरोप है कि उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश की और पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ मिलीभगत की। संदीप घोष से यह पूछा जा रहा है कि आखिरकार क्यों उन्होंने मृतक के माता-पिता को समय पर सूचना नहीं दी और उन्हें अस्पताल में इंतजार करने पर मजबूर किया गया।

उन्होंने सबसे पहले किससे संपर्क किया?

पूर्व प्रिंसिपल से यह भी पूछा गया कि अपराध के बारे में सुनने पर उनकी शुरुआती प्रतिक्रिया क्या थी और उन्होंने सबसे पहले किससे संपर्क किया? इसके अलावा, उनसे यह भी पूछा गया कि घटना के बाद आपातकालीन भवन में सेमिनार हॉल के पास मरम्मत का आदेश किसने दिया था।

पीड़िता के पिता का बयान

31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई। पीड़िता के पिता ने NDTV को बताया कि उन्हें रात 11 बजे अपनी बेटी की मौत के बारे में फ़ोन आया और वे आधी रात तक अस्पताल पहुंच गए लेकिन सुबह 3:30 बजे ही उसका शव देख पाए।

संजय रॉय गिरफ्तार, घटनास्थल पर मिला था ब्लूटूथ हेडसेट

पुलिस ने कोलकाता पुलिस के सिविल वालंटियर संजय रॉय को महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसका ब्लूटूथ हेडसेट घटनास्थल पर मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+