Kolkata Case: आंखों में खरोंच, पैरों पर चोट...दरिंदों ने ऐसे नोची देश की बेटी, दिल दहला देगी PM रिपोर्ट

Trainee Doctor Postmortem Report: इस वक्त पूरे देश की निगाहें कोलकाता में हुए विभत्स रेप और मर्डर कांड पर टिकी हुई हैं। हर कोई देश की उस बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है, जिसे वासना के भूखे कुछ लोगों ने उस रात अपना शिकार बना लिया था। देशभर के ्अलग-अलग अस्पतालों के डॉक्टर्स उस बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

कोलकाता रेप पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पहले ही काफी बातें हो रही थीं। रिपोर्ट में कई तरह की चोट होने की बात हो रही थी। वहीं बलात्कार पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे थे। मगर अब पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें डीटेल में सारी बातें खुलकर सामने आ रही हैं।

Kolkata Case

इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात साबित होती है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की इस ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार हुआ है। पहले रेप और फिर हत्या का शिकार हुई इस डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो-जो चीजें सामने आई हैं, उसके बारे में जानकर आपका भी दिल दहल जाएगा।

रिपोर्ट में आया है कि ट्रेनी डॉक्टर के शरीर पर गंभीर चोटे थीं, जो उसे मौत देने से पहले दी गई थीं। वहीं रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के सबूत भी हैं। चलिये बारीकी से समझते हैं कि उन दरिंदों द्वारा दी गई यातना को लेकर क्या कहती है पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

Kolkata Case
  • पीड़िता के सिर, चेहरे, गर्दन, हाथ और प्राइवेट पार्ट पर 14 से भी ज्यादा चोटों के निशान पाए गए हैं।
  • मौत का कारण दोनों हाथों से गला घोंटना पाया गया है।
  • मौत के तरीका को हत्या माना गया है।
  • रिपोर्ट में जबरदस्ती यौन उत्पीड़न के संकेत हैं।
  • पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स में सफेद, गाढ़ा और चिपचिपा लिक्विड मिला है।
  • रिपोर्ट में फेफड़ों में ब्लीडिंग और शरीर में खून के थक्के का भी जिक्र है।
  • पीड़िता की बॉडी में किसी तरह के फ्रैक्टर का जिक्र नहीं है।

खून और शरीर पर मिले अन्य लिक्विड चीजों के नमूने आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं।

पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद लोगों में रोष है। ये देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा कि पीड़िता के साथ कितनी बेरहमी से रेप किया गया और फिर उसे मौत का घाट उतार दिया गया। फिलहाल देश के कोने-कोने से देश की बेटी को न्याय दिलाने की मांग जोरों पर है। उधर ममता सरकार भी कई तरह के सवालों के घेरे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+