Koffee With Karan 6: 'मेन्स टॉयलेट' से लेकर 'किस' तक, दीपिका-आलिया ने खोले सारे राज
मुंबई। फिल्ममेकर करण जौहर के लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण' सीजन 6 का पहला शो रविवार रात 9 बजे स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हो चुका है और शो की पहली गेस्ट जोड़ी दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने उम्मीद के मुताबिक ही एक-दूसरे की और खुद की जिंदगी के अनकहे सच को टीवी पर करण और लोगों से शेयर किया।

दीपिका-आलिया ने खोले सारे राज
आम तौर पर हिंदी सिनेमा में दो अभिनेत्रियों के बीच में दोस्ती नहीं देखी जाती है लेकिन शो में दीपिका और आलिया के बीच में काफी घनिष्ठता देखी गई। हालांकि आलिया ने कहा कि वो दीपिका से बहुत कम मिलती हैं लेकिन फिर भी उनके प्रति उनके मन में काफी सम्मान है और वो उनसे काफी जुड़ाव महसूस करती हैं, आलिया की बात का समर्थन दीपिका ने भी किया और आलिया की तारीफ की।
आलिया-दीपिका ने यूज किया मेन्स वाशरूम
दोनों ने शो के दौरान बताया कि एक बार वो दोनों साथ में मेन्स टॉयलेट रूम जा चुकी हैं और ये सब हुआ बर्लिन में हुए आईफा (IIFA) अवॉर्ड के दौरान, जहां दीपिका-आलिया ने डायरेक्टर शकुन बत्रा और अपने दोस्तों के साथ कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट देखने का प्लान बनाया, कॉन्सर्ट के दौरान दोनों को वाशरूम जाना था, जैसे ही दोनों वाशरूम की ओर गईं वहां लेडीज की लंबी लाइन थी, ऐसे में दोनों मेन्स वाशरूम की ओर दौड़ी, दोनों ने ही बाहर खड़े 5-6 आदमियों को हटाया और अंदर चली गईं। आलिया-दीपिका की बात सुनकर करण एकदम भौचक्के रह गए।
आलिया ने रणबीर को लेकर कही बड़ी बात, दीपिका ने किया इग्नोर
आलिया को आज अभिनेता रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है हालांकि आलिया-रणबीर दोनों ने खुलकर इसे स्वीकारा नहीं है, जबकि 15 नवंबर को रणवीर सिंह संग शादी रचाने जा रही दीपिका पादुकोण कभी रणबीर कपूर के प्रेम में गिरफ्तार थीं, दोनों का ब्रेकअप हो गया था जिसके कारण दीपिका काफी डिप्रेशन में भी चली गई थीं। जब करण जौहर ने रणबीर को लेकर सवाल किया कि elephant in the room तब आलिया ने कहा कि वो तो elephant को लेकर बात कर सकती हैं लेकिन दीपिका ने इस मुद्दे को इग्नोर करने की कोशिश की।
बेस्ट किसर हैं रणवीर सिंह: दीपिका पादुकोण
दीपिका ने अपने और रणवीर सिंह के रिलेशन पर ज्यादा बात नहीं कि, बस इतना बोला कि रणवीर सिंह बहुत ज्यादा इमोशनल हैं, उन्हें टाइम पर सोना या उठना पसंद नहीं है और वो लाइफ को खुलकर जीते हैं ना कि टाइम टेबल के हिसाब से, वो मम्मा ब्वॉय हैं और बेस्ट किसर भी। दीपिका के इस खुलासे ने आलिया को भी हैरान कर दिया।
आप भी देखिए शो के अंश












Click it and Unblock the Notifications