जानिये आखिर क्यों रेलवे बजट हवा हवाई नहीं है
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपना दूसरा रेलवे बजट पेश कर दिया है। जहां इस बार बजट में बड़े-बड़े ऐलान नहीं किये गये हैं, बल्कि यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को खासतौर पर बल दिया गया है। #Railway Budget 2016: जनरल कोच में भी होंगे मोबाइल चार्जिंग पोर्ट

#RailBudget: हमसफर-तेजस-उदय से होगा सफर होगा सुहाना
एक तरफ जहां कांग्रेस ने इस बजट को सिरे से खारिज करते हुए रेलवे बजट पेश किये जाने की वजह पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं। तो वहीं भाजपा इस बजट को दूरगामी और भविष्य का सधा हुआ बजट बता रही है। रेलवे में एमबीए और इंजीनियरिंग के 100 छात्रों के लिए इंटर्नशिप
प्रभु ने जिस तरह से रेलवे के नुकसान को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रबंधन को ध्यान में रखा है उस लिहाज से इस रेल बजट को संतुलित बजट कहा जा सकता है। हर बार की तरह से लोकलुभावन बजट देने के बाद उसे लागू नहीं कर पाने से बेहतर है उन घोषणाओं का ऐलान किया जाए जिन्हें जमीनी तौर पर लागू किया जा सके। यूपी सहित देश को तीर्थ के लिए प्रभु का खास तोहफा
हर राज्य को नयी ट्रेन के ऐलान का असर रहता है लेकिन जिस तरह से इस बार रेलवे बजट में सिर्फ तीन चार नयी ट्रेन का ऐलान किया गया है वह भी किसी राज्य विशेष के लिए नहीं है वह काबिले तारीफ है।
इस कड़ी में अंत्योदय एक्सप्रेस बड़ी घोषणा मालूम पड़ती है। इस ट्रेन में कोई भी आरक्षित कोट नहीं होगा। सभी डिब्बे अनारक्षित होंगे और यह ट्रेन सुपरफास्ट होगी। यह ट्रेन देश के बड़े हिस्से को तय करेगी। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों में 4 अतिरिक्त अनारक्षित दीनदयाल कोच को जोड़ा जाएगा। जोकि आम यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इन सभी कोच में पीने का मुफ्त पानी और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी मुहैया कराया जाएगा।
इस बार रेल बजट में किराया नहीं बढ़ाया गया है जोकि यात्रियों के लिए राहत भरा है। हालांकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की कई घोषणाये की गयी हैं। जैसे ई टिकट, 139 नंबर पर टिकट रद्द करने की सुविधा, कैशलेश टिकट, ऑनलाइन टिकटों पर भी छूट हासिल करने जैसी घोषणायें काफी अहम हैं। ये वो अहम ऐलान हैं जिनकी वजह से यात्रियों को कई समस्याओं से दो चार होना पड़ता है।
तत्काल टिकटों की धांधली को रोकने के लिए टिकट काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का ऐलान किया गया है। रेलमंत्री का यह फैसला काफी अहम साबित हो सकता है












Click it and Unblock the Notifications