IPS नीना सिंह के रूप में CISF की मिली पहली महिला प्रमुख, अनीश दयाल सिंह होंगे CRPF चीफ
Nina Singh First Woman DG Of CISF: राजस्थान कैडर की सीनियर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) ऑफिसर नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की प्रमुख नियुक्त (DG) किया गया है, जबकि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) प्रमुख अनीश दयाल सिंह अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक होंगे।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दोनों (नीन सिंह-अनीश दयाल सिंह) के सेवाकाल भी तय कर दिए गए हैं।

IPS नीना सिंह बनीं CISF की पहली महिला प्रमुख
CISF का अपना नया DG IPS नीना सिंह के रूप में मिल गया है। इसी के साथ नीना सिंह CISF की पहली महिला प्रमुख बन गई हैं। अभी तक नीना सिंह के पास था अतिरिक्त चार्ज था। ऐसे में CISF में DG बनने वाली नीना सिंह पहली महिला IPS अधिकारी हैं।
राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी
नीना सिंह मूलरूप से बिहार की रहने वाली नीना सिंह राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।वो राजस्थान की पहली महिला डीजी भी रही चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के रूप में काम किया है। नीना सिंह वर्तमान में सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति उनके पति रोहित कुमार राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
31 जुलाई, 2024 संभालेंगी डीजी का पद
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र ने 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को 31 जुलाई, 2024 तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। वह वर्तमान में सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
अनीश दयाल सिंह CRPF प्रमुख
इसी के साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) प्रमुख अनीश दयाल सिंह अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। कार्मिक मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि केंद्र ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 31 दिसंबर, 2024 तक या अगले आदेश तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया।
अग्निशमन विभाग के महानिदेशक होंगे विवेक श्रीवास्तव
वहीं गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि उन्हें 30 जून, 2025 उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है। विवेक श्रीवास्तव वर्तमान में खुफिया विभाग (आईबी) में विशेष निदेशक हैं।












Click it and Unblock the Notifications