अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा! सिक्योरिटी ब्रीच के बाद केंद्र ने लिया फैसला
संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बाद केंद्र सरकार ने इसके सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस से लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपने का फैसला किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार संसद भवन परिसर की 'व्यापक' सीआईएसएफ को सौंपी जाएगी।
सीआईएसएफ एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) है जो वर्तमान में परमाणु और एयरोस्पेस डोमेन, नागरिक हवाई अड्डों और दिल्ली मेट्रो में प्रतिष्ठानों के अलावा दिल्ली में कई केंद्रीय सरकारी मंत्रालय भवनों को सुरक्षा प्रदान करता है।

पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को संसद भवन परिसर के सर्वेक्षण का निर्देश दिया था ताकि व्यापक पैटर्न पर सीआईएसएफ सुरक्षा और फायर विंग की नियमित तैनाती की जा सके।
केंद्र सरकार के मंत्रालयों की सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ की सरकारी भवन सुरक्षा (जीबीएस) इकाई से लिए गए विशेषज्ञ और वर्तमान संसद सुरक्षा टीम के अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल के अग्निशमन और प्रतिक्रिया अधिकारी इस सप्ताह के अंत में संसद का सर्वेक्षण शुरू करेंगे।
CISF to be deployed for 'comprehensive' security of Parliament
— ANI Digital (@ani_digital) December 21, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/IKlDBfTaF2#CISF #Parliament #ParliamentSecurityBreach pic.twitter.com/Jt9SU9X7Jw
प्राप्त जानकारी के अनुसार नए और पुराने दोनों संसद परिसर और उनकी संबद्ध इमारतों को सीआईएसएफ के व्यापक सुरक्षा घेरे में लाने की तैयारी है। इसमें संसद सुरक्षा सेवा (पीएसएस), दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ का पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (पीडीजी) शामिल होंगे।
आपको बता दें, 2001 के संसद आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी पर 13 दिसंबर 2023 को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। लोक सभा सत्र के शून्यकाल के दौरान दो व्यक्ति दर्शक गैलरी से लोक सभा कक्ष में कूद गए और पीला धुआं छोड़ते हुए नारे लगाए। सांसदों ने दोनों घुसपैठियों को घेर कर पकड़ा। उसी दौरान सदन के बाहर संसद परिसर में दो अन्य लोगों ने नारे लगाते हुए पीला धुआं छोड़ा था।
चारों आरोपी को सुरक्षा में तैनात पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। उनके अलावा कुल चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस मामले के हर एक पहलु की बारीकी से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications