कौन हैं जस्टिस चेलमेश्वर, जिन्होंने चीफ जस्टिस पर उठाए हैं गंभीर सवाल
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय इतिहास में पहली बार शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने मीडिया से बात की है। चीफ जस्टिस के बाद सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जस्टिस जे चेलमेश्वर ने कई सवाल न्यायपालिका और चीफ जस्टिस के बर्ताव पर खड़े किए हैं। जस्टिस चेलमेश्वर के साथ तीन और जज इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्यादा जस्टिस चेलमेश्वर ने ही बोला। जस्टिस चेलमेश्वर के घर पर ही ये प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब जस्टिस चेलमेश्वर चर्चा में है। वो पहले भी कई मामलों पर कड़ा रुख अपनाते रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं जस्टिस चेलमेश्वर।

केरल और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं जस्टिस चेलमेश्वर
64 साल के जस्टिस चेलमेश्वर सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठ जज हैं। जब जस्टिस दीपक मिश्रा चीफ जस्टिस बने उस वक्त उनका नाम भी इसके लिए आया था। आन्ध्र प्रदेश से आने वाले जस्टिस चेलमेश्वर का बतौर जज काफी लंबा करियर रहा है। वो सुप्रीम कोर्ट से पहले गुवाहाटी और केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। जज के तौर पर उन्होंने अपना करियर आन्ध्र प्रदेश हाईकोर्ट से शुरू किया, जहां वो 1997 में एडिशनल जज बने। 2007 में वो गुवाहाटी के चीफ जस्टिस बने और 2010 में केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। अक्टूबर 2011 में वो सुप्रीम कोर्ट के जज बने।

आधार कार्ड पर दिया था कड़ा फैसला
भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की तीन न्यायाधीशों की पीठ, जिसमें जस्टिस चेलेमेश्वर भी शामिल थे, ने एक अहम फैसला बीते साल दिया था। इसमें कहा गया था कि आधार कार्ड के ना होने की स्थिति में किसी भारतीय नागरिक को बुनियादी सेवाओं और सरकारी सब्सिडी से वंचित नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा कोलेजियम और कई दूसरे मामलों पर भी वो जस्टिस चेलमेश्वर कड़ाई से बात रखते रहे हैं। चीफ जस्टिस के साथ भी कई मुद्दों पर उनके मतभेद की खबरें पहले आ चुकी हैं।

ये बोले हैं न्यायाधीश चेलमेश्वर
न्यायाधीश चेलमेश्वर ने कहा कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं सुनी, हम नहीं चाहते हैं कि 20 साल बाद हम पर कोई आरोप लगे। न्यायाधीश चेलमेश्वर ने कहा कि जजों के बारे में CJI को शिकायत की थी लेकिन चीफ जस्टिस ने हमारी बात नहीं सुनी। न्यायाधीश चेलमेश्वर ने कहा कि हम देश का कर्ज अदा कर रहे हैं। मजबूर हो कर मीडिया के सामने आना पड़ा, अब चीफ जस्टिस पर देश फैसला करे।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications