जानिए कितनी है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी, सुप्रीम कोर्ट के जज से भी है कम तनख्वाह
जानिए कितनी है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी, सुप्रीम कोर्ट के जज से भी है कम तनख्वाह
नई दिल्ली, 29 जून: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कानपुर दौरे के दौरान अपनी सैलरी का जिक्र किया था। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने अंदाज में कहा कि ''अब ये तो सब जानते हैं कि सबसे ज्यादा वेतन देश के राष्ट्रपति को मिलता है। हमें 5 लाख रुपये महीने की सैलरी मिलती है, लेकिन उसमें से पौने 3 लाख टैक्स में भी तो चला जाता है। इसके बारे में कोई नहीं बोलता, अब बताइए मेरे पास बचता ही कितना है। हमसे ज्यादा तो टीचर्स और हमारे अधिकारियों को मिलता है।'' अब राष्ट्रपति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है। कई लोग ये जानना चाहते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है। तो चलिए हम आपको भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी और उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।

2 लाख रुपये होती है भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी, इतनी है इनहैंड
भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी प्रतिमाह 200,000 (2 लाख) होती है। जिसमें से 160,000 (1.60 लाख) पीएम नरेंद्र मोदी को इनहैंड मिलती है। जिसमें से 50 हजार बेसिक सैलरी है, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 45 हजार है, रोज का भत्ता 2 हजार रुपये है, यानी महीने का 62 हजार और व्यय भत्ता 3 हजार है। यानी कुल मिलाकर 1.60 लाख रुपये पीएम को मिलते हैं।

राष्ट्रपति हो या प्रधानमंत्री, सैलरी का इतना प्रतिशत हिस्सा कटता है
राष्ट्रपति हो या प्रधानमंत्री उनकी सैलरी का 30 प्रतिशत हिस्सा कट जाता है। बता दें कि पिछले साल 2020 में सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और सांसदों के वेतन में 30% कटौती की कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था, कोरोना से लड़ने के लिए ये फैसला राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपालों ने स्वेच्छा से वेतन कटौती का फैसला किया है।

सुप्रीम कोर्ट के जज से भी कम है भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के सुप्रीम कोर्ट से भी भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी कम है। आइए जानें राष्ट्रपति से लेकर सांसद तक को कितनी सैलरी मिलती है।
- भारत के राष्ट्रपति की सैलरी- 500,000 रुपये (हर महीने), 350,000 रुपये (बेसिक सैलरी)
-भारत के उपराष्ट्रपति की सैलरी -400,000 रुपये (हर महीने), 280,000 रुपये (बेसिक सैलरी)
-भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी -200,000 रुपये (हर महीने), 160,000 रुपये (बेसिक सैलरी)
-राज्यों के राज्यपाल की सैलरी- 350,000 रुपये (हर महीने) , 245,000 रुपये (बेसिक सैलरी)
-भारत के चीफ जस्टिस (भारत के मुख्य न्यायाधीश) की सैलरी - 280,000 रुपये (हर महीने), 196,000 रुपये (बेसिक सैलरी)
-सुप्रीम कोर्ट के जज की सैलरी-250,000 रुपये (हर महीने) , 175,000 रुपये (बेसिक सैलरी)
-भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त -250,000 रुपये (हर महीने) , 175,000 रुपये (बेसिक सैलरी)
-भारत के सांसद की सैलरी- 100,000 रुपये (हर महीने) ,75,000 रुपये (बेसिक सैलरी)

जानिए कितनी है PM मोदी की कुल संपत्ति
अक्टूबर 2020 में आई पीएम नरेंद्र मोदी की एसेट रिपोर्ट के मुताबिक 30 जून, 2020 तक उनकी कुल संपत्ति 2.85 करोड़ की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 अक्टूबर 2020 को पनी संपत्तियों का ब्यौरा देते हुए जानकारी दी थी कि उनकी कुल चल और अचल संपत्ति 2.85 करोड़ की है। 2019 के मुकाबले 2020 में पीएम मोदी की संपत्ति में 36 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी की चल संपति 1,75,63,618 है।

PM मोदी के पास कोई कार नहीं है, जानें कितनी है अचल संपत्ति
पीएम नरेंद्र मोदी की अक्टूबर 2020 की एसेट रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास अचल संपत्ति के तौर पर परिवार के साथ जॉइंट ओनरशिप में एक प्लॉट है। जो 4 लोगों के जॉइंट नाम पर है। पीएम नरेंद्र मोदी का ये प्लॉट गुजरात के गांधीनगर के सेक्टर-1 में करीब 3531 वर्ग फुट का है। पीएम मोदी ने यह प्लॉट 25 अक्टूबर 2002 को खरीदी थी। उस वक्त उसकी कीमत सिर्फ 1.3 लाख की थी। लेकिन 2020 में उसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये तक हो गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी के पास अपनी कोई भी कार या गाड़ी नहीं है। जूलरी की बात करें तो पीएम मोदी के पास चार सोने की अंगूठियां है, जो कुल मिलाकर लगभग 45 ग्राम की है और उसकी कीमत 1.5 लाख रुपये है।
-
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?












Click it and Unblock the Notifications