Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिंकिया के पापा ऐसे ही नहीं हुए "बदनाम", AAP के लिए इस शख्स ने देखीं उनकी सारी फिल्में

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के दौरान आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए काफी सुर्खियां बटोरीं। इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को लेकर भी कई मीम्स बनाए गए। पहली बार ऐसा हुआ कि AAP ने सोशल मीडिया कैंपेन के मामले में भाजपा को कड़ी टक्कर दी। AAP के सोशल मीडिया की बागडोर दिल्ली स्थित प्रोफेशनल एजेंसी कॉन्सेप्चुएल मीडिया ने संभाली, जिसके अध्यक्ष अमित राज सिंह हैं।

aap, Aarvind Kejriwal, BJP, manoj tiwari, aam aadmi party, congress, social media, social media campaigns, delhi election, delhi assembly elections 2020, delhi assembly election, delhi election results 2020, delhi election result, delhi, आप, अरविंद केजरीवाल, भाजपा, मनोज तिवारी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, सोशल मीडिया, सोशल मीडिया कैंपेन, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, दिल्ली विधानसभा चुनाव, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली चुनाव, दिल्ली चुनाव परिणाम, दिल्ली

कंपनी के संस्थापक और मुख्य अधिकारी सिंह ने बताया, 'AAP ने बीते साल सितंबर माह में हमसे संपर्क किया था। हमें पार्टी के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म जैसे टिकटॉक, लाइक और हेलो को हैंडल करना था। और एक ऐसा कंटेंट क्रिएट करना था, जो युवा और पहली बार वोट देने जा रहे लोगों को प्रभावित करे। ये प्लैटफॉर्म युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। पार्टी ने महाराष्ट्र में एनसीपी नेता रोहित पवार के लिए किए गए हमारे काम को देखा था। जिससे वो प्रभावित हुए और हमसे सितंबर में संपर्क किया। मुझे भी उनके साथ काम करना पसंद आया।'

अमित राज सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने उन्‍हें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को ध्यान में रखते हुए कंटेंट तैयार करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया, 'दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष होने के नाते मनोज तिवारी हमारे लिए काफी अहम व्यक्ति थे। उन्हें भाजपा ने अपने चुनावी चेहरे के तौर पर पेश किया था। वो पूर्वांचलियों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, जो दिल्ली में काफी जरूरी वोट बैंक है। हमारा विचार केजरीवाल और तिवारी की तुलना करना और लोगों को अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर विकल्प देना था। कंटेंट क्रिएट करने के लिए मैंने मनोज तिवारी की हर एक फिल्म देखी और उनके सभी भाषण भी सुने।'

उन्होंने आगे बताया, 'सबसे दिलचस्प बात ये भी रही कि जैसे ही हम सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी के पुराने इंटरव्यू पोस्ट करते थे, तभी लोग रिप्लाई में चार नए मीम शेयर कर देते थे। इसी के साथ हमें व्हॉट्सएप के लिए भी कंटेंट बनाने को कहा गया था।' बता दें कॉन्सेप्चुअल मीडिया ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक कांग्रेस के लिए भी काम किया था। साथ ही कंपनी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोउना मीन दोनों के लिए सोशल मीडिया हैंडल की रणनीतिकार भी रही है।

जानकारी के लिए बता दें सिंह पूर्व में सीएनएन-आईबीएन के लिए पत्रकार के तौर पर काम कर चुके हैं। वह पत्रकारिता में साल 2007-2014 तक रहे थे। दिल्ली विधानभा चुनाव 2020 की बात करें तो इसमें आम आदमी पार्टी ने विधानसभा की 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की। इससे पहले 2015 में पार्टी ने 67 सीट जीती थीं। वहीं भाजपा ने इस बार 8 सीट जीती हैं। यानी पिछले चुनाव से पांच सीट ज्यादा। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी इस बार भी शू्न्य पर आकर सिमट गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+