जानें अपनी आधी उम्र की अमृता से शादी करने वाले दिग्विजय सिंह की कहानी
नयी दिल्ली। मध्य प्रदेस के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल दिग्विजय सिंह ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने अपने से आधी उम्र की लड़की से चोरी-छुपे ब्याह रचा ली। जब इसके बारे में सबको पता चला तो बातें शुरु हो गई।
हलांकि उन्होंने ये फैसला अचानक नहीं लिया, पिछले साल अप्रैल में ही दिग्विजय सिंह और राज्यसभा पत्रकार अमृता राय की निजी तस्वीरें लीक हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने एक दूसरे के साथ रिश्ते की बात कबूल ली थी। आपको हम बता रहे हैं पूर्व सीएम और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के करियर के बारे में, उनके जीवन से जुड़े अहम पहलू...

तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की कहानी
दिग्विजय सिंह का जन्म इंदौर में गुना जिले के राघौगढ़ रियासत के महाराजा बलभद्र सिंह के घर 28 फरवरी 1947 में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई इंदौर से की है।

तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की कहानी
डेली कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने इंदौर के ही जीएसआईटीएस में एडमिशन लिया और यहां से बीई मेकैनिकल किया।

तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की कहानी
सिंह के राजनीतिक सफर राघौगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष के तौरप पर हुई। वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वे 1977 में राघौगढ़ से ही विधानसभा पहुंचे।

तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की कहानी
1980 से 1984 तक वे अर्जुन सिंह सरकार में मंत्री रहे। दो बार लोक सभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। 1993 में वे विस चुनाव के बाद मप्र के सीएम बने और 2003 तक इस पद पर काबिज रहे।

तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की कहानी
दिग्विजय सिंह को क्रिकेट का शौक बचपन से रहा। वो डीएवीवी की टीम की तरफ से नेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं।

तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की कहानी
अमृता एक तलाकशुदा महिला है। जो काफी लंबे वक्त से अपने पति से अलग रह रही थी. वो राज्यसबा टीवी में पत्रकार और एक आत्मनिर्भर महिला है। जबकि दिग्विजय सिहं की पत्नी का देहांत 2013 में हो गया।

तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की कहानी
पिछले साथ अप्रैल में दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने अपने संबंधों का खुलासा किया।

तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की कहानी
अमृता ने फेसबुक पोस्ट में दिग्विजय सिंह और अपनी उम्र के अंतर पर सफाई दी है। ये भी लिखा कि वे आत्मनिर्भर महिला हैं और उन्हें दिग्विजय सिंह की सम्पत्ति में से कुछ नहीं चाहिए।

तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की कहानी
दिग्विजय सिंह द्वारा भरे गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 13 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें राघौगढ़ किले का 2/7वां हिस्सा सहित राघौगढ़ में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कमर्शियल संपत्ति भी है। दिल्ली में 80 लाख रुपए की कीमत का एक फ्लैट भी उनके पास है।












Click it and Unblock the Notifications