ब्रिटिश प्रधानमंत्री की पत्नी को पसंद है बेंगलुरु की दुकान की आइसक्रीम! दूर-दूर से मिठास लेने आते हैं लोग
Bengaluru Corner House Ice Cream: हाल ही में ब्रिटिश प्रधानमंत्री रिशि सूनक की पत्नी और इन्फोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता बेंगलुरू में आइसक्रीम खाती दिखीं। नारायण मूर्ति की अपनी बेटी के साथ आइसक्रीम खाते तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। क्या आप जानते हैं कि ऋषि सूनक की पत्नी की फेरवेट आइस्क्रीम की ये दुकान पूरे बेंगलुरू में खूब मशहूर है...
बताते चलें कि अक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सूनक की पत्नी हैं। हाल ही में अपने पिता के साथ उनकी तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें वे दोनों आइस्क्रीम का मजा लेते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एकदम सिंपल कपड़े पहने हुए हैं और वे हाथों में आइस्क्रीम का कप पकड़े हुए हैं।

बताते चलें कि जहां से अक्षता आइस्क्रीम का मजा ले रही हैं, वो कोई आम दुकान नहीं बल्कि बेंगलुरु के जयानगर में स्थित एक आइस्क्रीम हाउस है, जिसका पूरा नाम बेंगलुरू कॉर्नर हाउस आइस क्रीम है। बताते चलें कि ये कॉर्नर पूरे शहर में मशहूर है और यहां आइसक्रीम की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिलती है।
जब अक्षता मूर्ति और नारायण मूर्ति को बेंगलुरु को जयनगर में आइसक्रीम खाता देखा गया तो लोग उनके दीवाने हो गए। बाप-बेटी ने कैजुअल कपड़े पहने हुए थे। पिता बेटी की जोड़ी को फैंस ने देखा तो वे भी उनकी सादगी के कायल हो गए। लोगों ने कहा कि कॉर्नर पर इतनी भीड़ थी मगर वे अपना ऑर्डर लेकर सीधे निकल गए। सादगी की इससे अच्छी परिभाषा कोई और हो ही नहीं सकती।












Click it and Unblock the Notifications