फ्राइंग पैन से फिर हुई विशाल आदित्य सिंह की पिटाई, गुस्से में मधुरिमा बोलीं- 'जीने नहीं दोगे क्या, देखें Video
फ्राइंग पैन से फिर हुई विशाल आदित्य सिंह की पिटाई, गुस्से में मधुरिमा बोलीं- 'जीने नहीं दोगे क्या...'देखें Video
मंबई, 20 जुलाई: खतरों के खिलाड़ी सीजन-11 जल्द ही टीवी पर आने वाला है। खतरों के खिलाड़ी में इस साल एक्टर और बिग बॉस के फेम विशाल आदित्य सिंह भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी-11 में विशाल आदित्य सिंह की फिर से फ्राइंग पैन से पिटाई हुई है लेकिन सच वाला नहीं बस वो सीन का रिक्रिएशन था। ये वही सीन था, जो बिग बॉस में काफी फेमस हुआ था, जिसमें विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मुधरिमा तुली ने एक्टर की फ्राइंग पैन से पिटाई की थी। जिसके बाद शो के नियम तोड़ने के लिए मधुरिमा तुली को बिग बॉस से निकाल दिया गया था। अब खतरों के खिलाड़ी-11 में दोबार उस सीन के रिक्रिएशन को देखने के बाद मधुरिमा तुली गुस्सा हो गई हैं और गुस्से में उन्होंने कलर्स टीवी को जमकर सुनाया है।

'डियर कलर्स चैनल, मजबूरी में ये वीडियो बना रही हूं...'
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मधुरिमा तुली ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के शुरुआत में हाथ जोड़ते हुए मधुरिमा तुली कहती हैं, ''यह मैसेज कलर्स चैनल के लिए है, डियर कलर्स चैनल, सच बोलू तो मैं यह वीडियो नहीं बनाना चाहती थी लेकिन मजबूरी में बना रही हूं...क्योंकि अब मुझे और बर्दाश्त नहीं हो रहा है। मैंने आपके साथ बहुत सारे शोज किए हैं, मैंने आपके साथ चंद्रकांता किया, 24 किया और बिग बॉस किया है। सारे शोज करके मुझे बहुत मजा आया है। लेकिन मैं एक बात काफी दुखी हूं...कि आप एक बात को बार-बार खींचे जा रहे हैं...''

'आपको फर्क नहीं पड़ रहा कि मेरी फैमिली पर इसका क्या असर हो रहा है...'
वीडियो में मधुरिमा तुली आगे कहती हैं, ''आप अपनी (टीआरपी) के लिए अपने गेम के लिए बार-बार उस बात का जिक्र कर रहे हो, उसका वीडियो दिखा रहे हो...आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मेरी फैमिली पर इसका क्या असर हो रहा है, मेरी लाइफ में इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है। वो लोग इस बात से कितने डिप्रेश हैं...। मेरा परिवार इस बात को भूलना चाहता है लेकिन आप उन्हें भूलने ही नहीं देते हैं। उसी घर में (बिग बॉस) और भी कई बाते हुई थी, जैसे गर्म चाय का फेंकना, मुक्का मारना, गालिया देना, बड़ी बड़ी गालियां देना लेकिन आप उन चीजों को तो दोहराते नहीं है, रिपीट नहीं करते हो...लेकिन मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हो।''

'मेरे साथ आप इसलिए ऐसा कर रहे हो...क्योंकि मेरी फैन फॉलोइंग
वीडियो में मधुरिमा तुली ने आगे कहा, शो में गंदी-गंदी गालियां देने वाले लोग आपके (कलर्स टीवी) के शो में आकर उसे होस्ट करते हैं। आप उनके साथ तो ऐसा नहीं करते हैं, आप क्यों नहीं उनपर चाय फेंकना और वो बातें करते हैं, जो बिग बॉस के घर में हुई थीं। तब जाकर कहीं चीजें बैलेंस होंगी। लेकिन आप किसी एक को टारगेट कर रहे हैं। आप मेरे साथ ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि मेरी फैन फॉलोविंग इतनी नहीं है, मेरे लिए कोई खड़ा नहीं होगा और बात यहीं पर दबकर रह जाएगी।''












Click it and Unblock the Notifications