Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से चंद मिनटों में मची तबाही, लाइव कैमरे में कैद हुआ भयंकर मंजर
Kishtwar cloudburst Video: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ (Kishtwar) जिले में बादल फटने (cloudburst) की भीषण त्रासदी ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। अचानक आई इस आपदा ने गांव में ऐसी तबाही मचाई कि देखते ही देखते कई घर और गाड़ियां तेज बहाव में बह गए।
चारों ओर सिर्फ चीख-पुकार और मलबे का ढेर रह गया। प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं। हालात इतने भयावह हैं कि स्थानीय लोग और चश्मदीद गवाह दावा कर रहे हैं कि सैकड़ों लोग बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

कई लोग अब भी लापता हैं और उनके मलबे, बड़े पत्थरों और uprooted पेड़ों के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 75 लोगों के लापता होने की आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है, लेकिन असली संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।
इस भीषण आपदा के बाद राज्य में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। वहीं शनिवार, 16 अगस्त को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे से प्रभावित लोगों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।।
Machail Mata Yatra के श्रद्धालु फंसे, देखें वीडियो
यह घटना उस समय हुई जब मचैल माता यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालु इलाके से गुजर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धालु चीखते-चिल्लाते और भागते हुए अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
Yesterday's flash flood of Chashoti village (Kishtwar) pic.twitter.com/VxuMjbbDXS
— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) August 15, 2025
कई वीडियो में पानी का तेज बहाव वाहनों और दुकानों को बहाता हुआ दिखाई देता है। मरने वालों में आम नागरिकों के अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो जवान और स्थानीय पुलिस के एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) भी शामिल हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रशासन और राहत दल लगातार मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। PTI की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 167 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जिनमें से 38 की हालत गंभीर है। राहत कार्यों में NDRF, SDRF और सेना की टीमें भी लगी हुई हैं।
फ्लैश फ्लड्स ने 16 से अधिक रिहायशी मकानों और सरकारी इमारतों को क्षति पहुंचाई है। इसके अलावा 3 मंदिर, 4 पानी की चक्कियां, 30 मीटर लंबा पुल और दर्जनभर से अधिक वाहन पूरी तरह तबाह हो गए।
Caught on camera the moment cloudburst led to flash floods in Chashoti village of Kishtwar on Thursday. 60 killed, over 200+ missing. Rescue Ops underway. pic.twitter.com/06JAr2VEQt
— JAMMU LINKS NEWS (@JAMMULINKS) August 15, 2025
Omar Abdullah on cloudburst: पीएम और गृह मंत्री से हुई बातचीत
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने इस घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। उमर अब्दुल्ला ने कहा - "प्रधानमंत्री ने इस हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया है और आश्वासन दिया है कि केंद्र से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।"
भारी बारिश और बाढ़ के बीच फंसे तीर्थयात्रियों और ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अस्थायी पुल बनाया है, जिससे लोगों को दूसरी तरफ पहुंचाया जा रहा है। किश्तवाड़ का यह हादसा जम्मू-कश्मीर की हालिया प्राकृतिक आपदाओं में सबसे भीषण माना जा रहा है। लोगों में दहशत और मातम का माहौल है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। वहीं राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications