VIDEO: दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर कमिश्नर के सामने लगे नारे- हमारा सीपी कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो
दिल्ली में कमिश्नर के सामने लगे नारे- हमारा सीपी कैसा हो किरण बेदी जैसा हो
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प हो गई थी। इसको लेकर दिल्ली पुलिस के जवान आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक यहां पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से शांति की अपील की। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने पटनायक के सामने ही 'हमारा सीपी (पुलिस कमिश्नर) कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो' के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में ही काफी देर नारेबाजी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने पुलिस हेडक्वॉर्टर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से कहा कि हम कानून के रखवाले हैं और अपनी ड्यूटी करते रहेंगे। उन्होंने सभी से अपनी ड्यूटी पर लौट जाने के लिए कहा। प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मी कमिश्नर की ओर से अपने पक्ष में कोई भी बड़ी राहत देने की बात कहते हुए गुस्सा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
वहीं दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों से हिंसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर हुई है। जो घटना हुई है, उसको लेकर पुलिस में गुस्सा है। हम लगातार स्थिति को सुधारने के लिए कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में शनिवार(2 नवंबर) को पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई थी। दोनों ओर से ही एक दूसरे पर हमला करने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे। मामले में कुछ वकील घायल हुए थे तो वहीं कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। घटना के बाद वकीलों ने देशभर में प्रदर्शन किया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवान पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications