वडोदरा की आंटी का किकि चैलेंज वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दी चेतावनी
नई दिल्ली। कनाडा के रैपर ड्रेक के गाने 'किकी डू यू लव मी' पर चलती हुई गाड़ी के साथ नाचने का चैलेंज अब युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों तक भी पहुंच रहा है। गुजरात के वडोदरा शहर से किकी चैलेंज को कबूल करते हुए सड़क पर डांस कर रही अधेड़ उम्र की महिला का विडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग इन आंटी की तारीफ कर रहे हैं तो काफी लोग इसको एक गलत संदेश बता रहे हैं।
महिला का विडियो वायरल होने के बाद वडोदरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किकी चैलेंज से बचें क्योंकि ये दुर्घटना का सबब बन सकती है। वडोदरा पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि किकी चैलेंज गाड़ी चलाने वाले और सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ये आपको अस्पताल या जेल भेज सकता है। इसलिए किकी चैलेंज ना किसी को दें और न ही स्वीकार करें।













Click it and Unblock the Notifications