जरा सी गलती और छह साल के मासूम की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। आपकी जरा सी लापरवाही आपके मासूम के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है इस बात का अंदाजा आप देश की राजधानी में हुई इस घटना से लगा सकते हैं। यहां एक मासूम बच्चे की तेजाब पीने से मौत हो गई है। दरअसल घऱ में एक बोतल में तेजाब रखा हुआ था, जिसे पी लिया और उसे अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा है। यह घटना दिल्ली के उस्मानपुर के ब्रम्हपुरी गली नंबर 10 की है, जहां छह साल के बच्चे ने मोहन तोमर ने छोटी दीपावली के दिन बोतल में रखी तेजाब को पी लिया। बच्चे ने गलती से इस तेजाब को पानी समझा और उसे वह पी गया, जिसके बाद उसकी हालत काफी बिगड़ गई और उसे आनन-फानन में जगप्रवेश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर्स ने एडमिट करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय लेकर पहुंचे, यहां भी उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

मोहन अपने परिवार के साथ उस्मानपुर के ब्रम्हपुरी इलाके में रहता था, उसके पिता एक कंपनी में काम करते थे। मोहन के माता-पिता को इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं थी उनका मासूम बेटा इस तरह से उनकी आंखों से ओझल हो जाएगा। जरा सी लापरवाही की कीमत परिवार को अपने मासूम बेटे को खोकर चुकानी पड़ी। मोहन पहली कक्षा में पढ़ता था। परिवार वालों का आरोप है कि चाचा नेहरू अस्पताल में उनके बच्चे को बेहतर इलाज नहीं मिला, जिसके चलते उनके मासूम बेटे की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में दीपावली के दिन चोरों ने 2 सर्राफा व्यवसायियों का निकाला दिवाला, 15 करोड़ की चोरी












Click it and Unblock the Notifications