RSS नेता बोले, शैतान हैं राम और खुदा को अलग मानने वाले

इंद्रेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश भर में अभियान चलाकर लोगों को बताएगा कि राम और खुदा एक ही हैं जो लोग इन्हें अलग बताने की कोशिश करते हैं वो शैतान हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता कहा कि हर कण में खुदा है और हर कण में राम हैं, जो लोग भी राम और खुदा को अलग मानते हैं वो शैतान हैं। संघ के सीनियर नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि खुदा और राम एक ही हैं इन्हें कोई भी अलग नहीं कर सकता है।

RSS नेता बोले, शैतान हैं राम और खुदा को अलग मानने वाले

इंद्रेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश भर में अभियान चलाकर लोगों को बताएगा कि राम और खुदा एक ही हैं जो लोग इन्हें अलग बताने की कोशिश करते हैं वो शैतान हैं। साथ ही संघ नेता ने कहा कि लोगों को राम मंदिर का सच भी बताया जाएगा।इंद्रेश कुमार से जब ये पूछा गया कि राम और खुदा एक ही हैं तो अयोध्या में राम मंदिर की मांग क्यों हो रही है अयोध्या में मस्जिद ही क्यों नहीं रहने देते... उन्होंने कहा कि कृष्ण और राम साकार नाम हैं जबकि खुदा निराकार है, जिस तरह ईश्वर निराकार है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के मुताबिक मस्जिद का नाम खुदा या पैगंबर के नाम पर होना चाहिए लेकिन अयोध्या में बाबर ने अत्याचार किया।

संघ की अल्पसंख्यक शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार ने कहा कि हिंदुओं ने किसी मस्जिद को नहीं तोड़ा। जबकि बाबर ने खुदा रूपी राम के मंदिर को तोड़कर इस्लाम को अपमानित भी किया और बदनाम भी किया। रामजन्मभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि कोर्ट में जो मामला चल रहा है उसमें भी किसी भी जगह पर बाबरी मस्जिद नहीं लिखा है बल्कि विवादित ढांचा लिखा है। इसलिए विवादित जगह पर राम मंदिर ही बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुदा और राम एक हैं इसलिए मुस्लिम समाज भी, बाबर के किए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहा है और वहां पर राम मंदिर को समर्थन दे रहा है।

आपको बता दें कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राम मंदिर निर्माण को लेकर जनजागरण पर फोकस कर रहा है जिसके तहत लोगों को राम मंदिर के बारे में बताया जाएगा और मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+