'...वो तो कह रहे थे ना खाऊंगा ना खाने दूंगा', Electoral Bond को लेकर खड़गे का पीएम पर निशाना
चुनावी बॉन्ड रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश और स्कीम के तहत दानदाताओं का डेटा चुनाव आयोग के वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ( Mallikarjun Kharge) ने पीएम के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी के मुखर रहने का दावा किया था। खड़गे ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अदालत ने इसका पर्दाफाश कर दिया है कि चुनावी बॉन्ड (Electoral Bond) के जरिए बीजेपी ने कैसे पैसा इकट्ठा किया।
इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा ईसीआई की ओर से सार्वजनिक किए जाने के बाद बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंन कहा, "पीएम ने कहा था...ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा...आज सुप्रीम कोर्ट ने इसका पर्दाफाश कर दिया है कि कैसे बीजेपी ने चुनावी बॉन्ड से पैसा बनाया।"

दरअसल, चुनाव आयोग ने एसबीआई से मिली चुनावी बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग ने इस हफ्ते गुरुवार को सार्वजनिक कर दी। ईसीआई की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मेघा इंजीनियरिंग, पीरामल एंटरप्राइजेज, टोरेंट पावर, भारती एयरटेल, डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स, वेदांता लिमिटेड, अपोलो टायर्स, लक्ष्मी मित्तल, एडलवाइस, पीवीआर, केवेंटर, सुला वाइन, वेलस्पन, और सन फार्मा शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications