Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Khan SIr Video Viral: शादी के बाद जिंदगी उत्तराखंड हो जाती, यूजर ने लिखा बधाई सर, आपकी भी तबाही शुरू

BIHAR Khan sir video viral : बिहार के खान सर को आज पूरा देश जानता है। बीते दिनों खान सर की शादी काफी चर्चा में रही। अब शादी के बाद खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, कि शादी के बाद जिंदगी उत्तराखंड हो जाती है।

इस वीडियो में खान सर कहते हुए नजर आए कि शादी के बाद जिंदगी भी उत्तराखंड हो जाती है। जिसका ब्याह-शादी हो गया, वो खुशहाल भी रहेगा, जो कहेगा खाना-पीना वो भी खाने के लिए मिल जाएगा, लेकिन कभी-कभी तबाही भी होगी, भूकंप भी आएगा और कभी भूस्खलन भी होगा।

BIHAR Khan sir video viral Life Uttarakhand after marriage User wrote congratulations destruction

उन्होंने शादी के बाद वाली जिंदगी की तुलना उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों से की है। इस रील पर लोग अलग अलग तरीके से कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर कुछ लोग सामान्य प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं तो कुछ लोग नाराजगी भी दर्ज करा रहे हैं।

इस रील में खान सर पर कुछ लोग कमेंट करके तंज भी कस रहे हैं। कुछ लोगों ने खान सर को पाठ भी पढ़ा दिया और उत्तराखंड का नाम बदनाम न करने की सलाह दे दी। एक यूजर लिखते हैं कि शादी के बाद बहुत जल्दी भूकंप महसूस करने लगे हैं सर। एक अन्य यूजर ने लिखा बधाई सर... आपकी भी तबाही शुरू हो गई है।

पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर अपनी शादी और रिसेप्शन पार्टी को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधने के बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी की हर तरफ चर्चा है। खान सर अब तक कई रिसेप्शन पार्टी दे चुके हैं। जिसमें हर बार वह अलग अलग वर्ग को दावत देते हुए नजर आ रहे हैं।

खान सर अब तक तीन रिसेप्शन दे चुके हैं। एक अपने परिवार और करीबी मित्रों के लिए और दूसरा शिक्षकों व समाजसेवियों के लिए। लेकिन तीसरा रिसेप्शन खास तौर पर छात्रों के लिए रखा गया। 20 जून को खासतौर पर छात्राओं के लिए अलग रिसेप्शन आयोजित किया गया। यह आयोजन बेहद सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक रहा, जिसमें खान सर ने अपने छात्रों को पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों की भी सीख दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+