खान सर की सीक्रेट वेडिंग प्लानिंग का खुलासा, हलवाई के मोबाइल पर लगाई टेप, फॉर्म हाउस मालिक तक को नहीं बताया
Khan Sir News: बिहार के चर्चित कोचिंग टीचर खान सर की शादी और रिसेप्शन के बाद अब उनके 'सीक्रेट वेडिंग प्लान' की कहानी सामने आई है। 6 जून 2025 को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित छात्र भोज से पहले खान सर ने अपनी शादी को लेकर कई रोचक खुलासे किए हैं।
खान सर ने कोचिंग क्लास के दौरान छात्रों को बताया कि उनकी शादी करीब एक महीने पहले एक फार्महाउस में हुई थी। दिलचस्प बात यह रही कि यह समारोह सार्वजनिक तौर पर हुआ, लेकिन इसके बावजूद मीडिया और किसी भी व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लगी। सबको तब ही पता चला कि जब हमने खुद बताया।

यह भी पढ़ें- खान सर की पत्नी हिंदू हैं या मुस्लिम, AS Khan का पूरा नाम क्या है, रिसेप्शन पार्टी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं?
छात्रों से बात करते हुए खान सर ने हँसते हुए कहा, "हमारी शादी किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि एक बड़े हॉल में हुई। पूरा फार्महाउस बुक किया गया था। लेकिन न फार्महाउस के मालिक को पता था, न ही खाने बनाने वाले बावर्चियों (हलवाई) को। उनके मोबाइल कैमरों टेप पर चस्पा कर दी थी।"
यह भी पढ़ें- Khan Sir Wife AS Khan: खान सर की बेगम एएस खान कितनी खूबसूरत हैं? चेहरा देखने वाली इकलौती मेहमान ने क्या बताया
उन्होंने आगे कहा, "जब BPSC का प्रश्नपत्र आसानी से लीक हो जाता है, तो हमारी शादी बिना लीक हुए एक महीना कैसे छुपी रही? यह सिर्फ हमारी प्लानिंग का कमाल था।" खान सर ने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र लीक की रोकथाम के लिए भी मोबाइल कैमरों पर टेप लगाना या कीपैड फोन को प्राथमिकता देना एक उपाय हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया
उल्लेखनीय है कि खान सर मई के अंतिम सप्ताह में अपनी क्लास के दौरान छात्रों से बताया था कि 'हम आपको एक बात बताना भूल गए। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बन रहे थे तब हमने शादी रचा ली।' फिर 2 जून 2025 को रिसेप्शन पार्टी में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिरकत की थी। तेजस्वी यादव को खान सर ने बताया कि उन्होंने शादी में उनका मॉडल अपनाया है। पहले गुपचुप शादी करो। फिर सबको बताया। हमारी शादी में महज 12-13 लोग गए थे।

ऐमन सिद्दीकी बनीं 'एएस खान'
खान सर की पत्नी का नाम ऐमन सिद्दीकी है, जिन्हें अब 'एएस खान' के नाम से जाना जा रहा है। शादी से पहले वह अपनी बहन के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। उनका परिवार बिहार के सीवान जिले के झगरहवा बर गांव से है। बता दें कि सीवान खान सर का ननिहाल भी है। दोनों की शादी परिवार की सहमति से अरेंज मैरिज के रूप में संपन्न हुई।
खान सर की पत्नी घूंघट में नजर आई
रिसेप्शन पार्टी में खान सर की पत्नी घूंघट में नजर आई। दिल्ली से केडी लाइव कोचिंग की नीतू मैम वो इकलौती महिला मेहमान हैं, जिन्होंने घूंघट उठाकर खान सर की पत्नी को चेहरा करीब से देखा। पत्नी के घूंघट में रहने पर खान सर ने कहा कि ऐसे कोई बात नहीं है। हम गांव के रहने वाले हैं। घूंघट रखना गांव की परंपरा है।












Click it and Unblock the Notifications