पटना वाले खान सर के इन वीडियो को देख छात्र हुए परेशान, प्रदर्शन के बाद जो हुआ उसके बाद सीधे पहुंचे अस्पताल
Khan Sir Video Viral: बिहार के पटना के मशहूर ट्यूटर और लोकप्रिय यूट्यूबर खान सर, जिनका पूरा नाम फैजल खान है, इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके पीछे एक बाद एक कई वजह हैं, पहली वजह है, 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होना। दूसरी वजह है- हिरासत या गिरफ्तारी की खबर सामने आना। तीसरी वजह इन विवादों के बीच उनका तबीयत खराब होना और अस्पताल में भर्ती होना।
खान सर की विरोध प्रदर्शन के दौरान तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खान सर अभी भी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं, उनकी तबीयत में फिलहाल सुधार है लेकिन उनकी हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाए। इस बीच सोशल मीडिा पर खान सर के कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर छात्र परेशान हैं।

अस्पताल के वायरल वीडियो को देख, छात्र हुए परेशान!
खान सर सोमवार 09 दिसंबर को भी अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। खान सर की तबीयत खराब होने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से खान सर का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अस्पताल में भर्ती खान सर बार-बार बेड से उठ रहे और लगातार वोमिटिंग कर रहे हैं। इस वीडियो को देख छात्र परेशान हो रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान खान सर की हुई थी ऐसी हालत
सोशल मीडिया पर खान सर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खान सर का विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत खराब होते देखा जा सकता है। खान सर के इस अनसीन वीडियो ने छात्रों और उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। प्रदर्शन करते-करते उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में उन्हें डिहाइड्रेशन और बुखार की शिकायत के साथ पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
खान सर की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाह
इस बीच खान सर की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर भी अफवाहें चल रही थीं। हालांकि, बिहार पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी की खबर का खंडन किया है। बिहार पुलिस ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वे बीपीएससी कार्यालय के पास अवैध प्रदर्शन के लिए हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अपनी मर्जी से थाने आए थे।
सचिवालय-1 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनु कुमारी ने कहा, "खान सर को बार-बार थाने से जाने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने गर्दनीबाग थाने से पुलिस वाहन से उन्हें अटल पथ के पास उनके वाहन तक छोड़ने का अनुरोध किया। जिसके बाद उन्हें पुलिस वाहन से अटल पथ के पास छोड़ा गया, जहां उनकी अपनी कार खड़ी थी। उन्हें न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया।"
पटना में BPSC अभ्यर्थी क्यों कर रहे थे विरोध प्रदर्शन
खान सर ने पटना में हाल ही में हुए लाठीचार्ज की घटना का विरोध कर रहे BPSC अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देने पहुंचे थे। खान सर 13 दिसंबर को होने वाली 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए नियमों में बदलाव का विरोध कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए गर्दनी बाग में धरना स्थल का दौरा किया।
पुलिस ने BPSC कार्यालय के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था। पुलिस का कहना है कि विरोध कर रहे छात्रों ने बेली रोड पर यातायात को अवरुद्ध करने की कोशिश की थी।
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और प्रतिबंधित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि लाठीचार्ज के दौरान दो या तीन अभ्यर्थियों को चोटें आईं, अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications