ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसीः स्वर्ण मंदिर के अंदर लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

तस्वीरों में मंदिर के अंदर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते लोगों को देखा और सुना जा सकता है।

नई दिल्ली। ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी के मौके पर मंगलवार को स्वर्ण मंदिर के अंदर एकत्र लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद स्वर्ण मंदिर के अंदर का माहौल अचानक से खराब हो गया।

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसीः स्वर्ण मंदिर के अंदर लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

तस्वीरों में मंदिर के अंदर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते लोगों को देखा और सुना जा सकता है।

स्वर्ण मंदिर में मंगलवार को ऑपरेशन ब्लूस्टार की इ33वीं बरसी मनाई गई। इस मौके पर कई सिख संगठन वहां जमा हुए थे। इस दौरान एक संदेश पढ़ने को लेकर इन संगठनों में खींचतान हो गई। देखते देखते मामला हंगामा हो गया। माइक तोड़ दिए गए। बाद में वहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। आपको बता दें कि 1984 में खालिस्तान सपोर्टर्स आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन ब्लूस्टार चलाया गया था।

इससे पहले ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर पंजाब पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।अमृतसर सहित कई जिलों में अर्द्ध सैनिक बलों की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं। श्री दरबार साहिब के आसपास ढाई हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+