केरल सरकार कोरोना से मरने वालों के नाम करेगी प्रकाशित
नई दिल्ली, 05 जुलाई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह कोविड से मरने वालों की संख्या और उनके बारे में जानकारी के आंकड़ों को अपडेट करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से होने वाली मृत्यु के बारे में रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इसके साथ ही केरल की सरकार ने अहम फैसला यह लिया है कि प्रदेश में कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम पब्लिश किए जाएंगे। इससे पहले जिलेवार कोरोना से मरने वालों की जानकारी हेल्थ विभाग की वेबसाइट पर जारी किए जा रहे थे। लेकिन अब सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि कोरोना से मरने वालों को नाम, उनकी उम्र, जगह की जानकारी भी पब्लिश की जाएगी।

दरअसल केरल में विपक्ष ने कोरोना से मरने वालों के बारे में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि कोरोना से मरने वालों की पूरी जानकारी पब्लिश की जाएगी। विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने आरोप लगाया था कि प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की सही संख्या नहीं बताई जा रही है जोकि आईसीएमआर की गाइडलाइन की सीधा उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि जिन लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है उन्हें आर्थिक मदद दी जाए। लेकिन केरल सरकार ने कोरोना से मरने वालों की सही जानकारी नहीं दी है। कोविड एक्सपर्ट पैनल लोगों के मरने की वजह बता रहा है ना कि डॉक्टरों की टीम।
हालांकि विपक्ष के आरोपो को वीना जॉर्ज ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों की मौत की वजह डॉक्टर्स ही बता रहे हैं नाकि एक्सपर्ट पैनल। बता दें कि केरल में रविवार को 135 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी, इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 13640 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications