MLA पर यौन शोषण के आरोप पर केरल महिला आयोग की प्रमुख बोलीं- हम सभी इंसान हैं, गलतियां होती हैं
नई दिल्ली। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के विधायक पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद अब केरल राज्य महिला आयोग की प्रमुख एमसी जोसेफिन उनके बचाव में आकर विवादित बयान दिया है। जोसेफिन ने विधायक पर लगे आरोपों पर टिप्पणी करते करते हुए कहा है कि गलतियां होती हैं। जोसेफिन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम सभी इंसान हैं, गलतियां होती हैं। पार्टी के अंदर भी लोग ऐसी गलतियां कर सकते हैं। बता दें कि डेमोक्रैटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की एक महिला नेता ने सीपीएम विधायक पीके शशि पर यौन शोषण करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

घटना संज्ञान में आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस जांच शुरू करने के लिए कहा था। एनसीडब्ल्यू ने पुलिस महानिदेशक और राज्य पुलिस प्रमुख, केरल को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की जांच की और जल्दी से जल्दी से पीड़ित को न्याय सुनिश्चित किया जाए। विधायक पर यौन शौषण का आरोप लगने के बाद माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें इस बारे में शिकायत मिली है। मामले को केरल ईकाइ के पास भेज दिया गया है और उन्होंने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।
पार्टी कार्यालय में यौन शोषण करने का आरोप
वहीं पीड़ित डीवाईएफआई नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शोरनुर के विधायक ने पलक्कड के मनरकौद में पार्टी कार्यालय में उसका यौन शोषण करने का प्रयास किया। इधर यौन शोषण के आरोप पर विधायक शशि ने दावा किया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा दरअसल ये एक चाल है ताकि उनकी राजनीतिक छवि को खराब किया जा सके। विधायक ने कहा कि कई लोग हैं जो राजनीतिक रूप से मुझे बर्बाद करना चाहते हैं। मैंने कई बार मुश्किल समय का सामना किया और उसे पीछे छोड़ है। फिलहाल मुझे पार्टी स्तर की जांच की कोई जानकारी नहीं है। जांच होती भी है तो मैं उसका सामना करने के लिए तैयार हूं।












Click it and Unblock the Notifications