Onam: केरल में ओणम का उत्सव स्थगित, CM पिनाराई बोले- Wayanad के साथ खड़े होने का समय
वायनाड में पिछले महीने आई तबाही के चलते बड़ी संख्या में लोग अब भी राहत शिविरों में रह रह रहे हैं। हालांकि सरकार ने पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने की बात कही है। इस बीच सबकुछ छीन लेने वाली लैंडस्लाइट की तबाही का मंजर वो परिवार भूल नहीं पा रहे, जिन्होंने अपनों को खो दिया है। ऐसे में राज्य सरकार ने केरल के प्रमुख त्यौहार के उत्सव को स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को इस बार ओणम का उत्सव ना मानने की घोषणा की।
केरल के वायनाड जिले में एक बार फिर जीवन को पटरी पर लाने की कवायद जारी है। केरल सरकार वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य में जुटी हुई है। जिला प्रशासन ने पिछले हफ्ते रविवार को एक बयान में कहा कि त्रासदी के बाद से 119 लोग लापता हैं, लेकिन यह सूची अंतिम नहीं है।

वहीं सामान्य शिक्षा विभाग भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर है। एक बयान के मुताबिक, वेल्लारमाला और मुंडक्कई में भूस्खलन में नष्ट हुए सरकारी स्कूलों के 614 छात्रों को मेप्पाडी उच्चतर माध्यमिक स्कूल और मेप्पाडी गांव में पंचायत हॉल में स्थापित एक विशेष सुविधा के तहत पढाया जाएगा।
इस बीच सरकार ने इस बार ओणम के पर्व का ना मनाने की घोषणा की। सीएम पिनाराई विजयन ने एक बयान में कहा, "सप्ताह भर चलने वाले ओणम समारोह रद्द कर दिए गए हैं। यह वायनाड के लिए एक साथ खड़े होने का समय है।"












Click it and Unblock the Notifications