केरल: हथिनी के बाद कुत्ते के साथ क्रूरता, 2 हफ्ते तक मुंह पर बांध दिया टेप,ऐसी हो गई हालत

केरल: हथिनी के बाद कुत्ते के साथ क्रूरता,मुंह पर बांध दिया टेप,ऐसी हो गई हालत

नई दिल्ली। केरल में गर्भवती हथिनी के साथ हैवानियत करना का मामला सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी चर्चा हुई। हथिनी के साथ हुई क्रूरता की सबने निंदा की। केरल में जानवरों के साथ क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। हथिनी के बाद अब बेजुबान कुत्ते के साथ हैवानियत की गई है। केरल के त्रिशूर इलाके में कुछ लोगों ने कुत्ते के मुंह पर कसकर टेप बांध दिया। दो हफ्ते तक कुत्ते के मुंह पर वो टेप बंधा रहा, जिसकी वजह से कुत्ते की हालत बिगड़ गई और उसके नाक की हड्डी तक दिखने लगी।

dog

एएनआई के मुताबिक केरल के त्रिशूर इलाके में किसी ने एक कुत्ते के मुंह पर टेप बांध दिया। पीपुल्स फॉर एनिमल वेलफेयर सर्विसेज के लोगों को फोन पर किसी ने जानकारी दी कि ओल्लूर इलाके में एक कुत्ता घूम रहा है, जिसके मुंह पर टेप बंधा है और वो बेहद बीमार है। फोन पर मिली जानकारी के बाद पीपुल्स फॉर एनिमल वेलफेयर के लोग वहां पहुंचे और उन लोग कुत्ते की जान बचाई। टेप की वजह से कुत्ते के मुंह पर गहरा घाव हो गया है। उसके नाक की हड्डी तक बाहर आ गई है। कुत्ते के मुंह पर कई लेटर टेप को कसकर बांधा गया था।

टेप बांधे जाने की वजह उसके चेहरे पर गहरे हो गए थे , नाक की हड्डियां बाहर निकल गई थी। लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते ही हालत अभी स्थिर है। मुंह पर टेप बंधे होने की वजह से उसने लगभग दो हफ्ते से कुछ खाया-पिया नहीं था। जब उसके मुंह पर से टेप हटाया गया तो उसने दो लीटर पानी पिया। उसकी देखभाल की जा रही है। सोशल मीडिया पर कुत्ते की तस्वीर देखकर लोगों ने कुत्ते के साथ ऐसी बर्बरता करने वाले लोगों ने कड़ी निंदा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+