'LDF और UDF सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर किया', केरल में वाम दलों और कांग्रेस पर PM मोदी का हमला

केरल में वाम दलों और कांग्रेस पर हमला करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के नेतृत्व वाली सरकारें 'नारी शक्ति' को कमजोर मानती हैं।

दरअसल, थेक्किंकडु में 'श्रीत्री शक्ति मोदिक्कोप्पम' आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तीन तलाक के खिलाफ एक कानून लेकर आई है। आजादी के बाद, एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों ने 'नारी शक्ति' को कमजोर माना।

PM Narendra Modi

पीएम ने आगे कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने का बिल लंबे समय तक पारित नहीं हुआ। लेकिन, मोदी ने आपको अपना अधिकार देने की गारंटी दी और मैंने इसे पूरा किया। जब तक देश में कांग्रेस और वाम गठबंधन की सरकारें थीं, मुस्लिम बहनें तीन तलाक के कारण पीड़ित थीं। लेकिन, मोदी ने इससे मुक्ति दिलाने की गारंटी दी और इसे ईमानदारी से पूरा किया।

'त्रिशूर से निकली ऊर्जा केरल को देगी नई आशा'
प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल की सांस्कृतिक राजधानी से निकलने वाली ऊर्जा पूरे राज्य में नई आशा का संचार करेगी। मैं श्रीत्रि शक्ति का आभारी हूं, जो मुझे आशीर्वाद देने के लिए भारी संख्या में यहां आई हैं। सौभाग्य से, मैं काशी के निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हूं, जिसे शिव की नगरी कहा जाता है। यहां वडक्कुनाथन मंदिर में भी भगवान शिव निवास करते हैं। आज केरल की सांस्कृतिक राजधानी त्रिशूर से निकलने वाली ऊर्जा पूरे केरल में नई आशा का संचार करेगी।

पीएम ने यह भी कहा कि आज वेलु नचियार और देश की महान शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले की जयंती है। ये महिलाएं हमें नारी शक्ति की क्षमता सिखाती हैं। केरल की बेटियों ने भारत की आजादी, संस्कृति और संविधान निर्माण में योगदान दिया है। बहादुर महिलाएं जैसे एवी कुट्टिमलु अम्मा, अक्कम्मा चेरियन, रोसम्मा पुन्नूस ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी। महान आदिवासी कलाकार नानजियाम्मा को उनके काम के लिए पुरस्कार देना हमारा सौभाग्य था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+