भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे केरल के परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा
तिरुवनंतपुरम। केरल के अलप्पुजा जिले में वेंबानंद के पास अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने के मामले में केरल के परिवहन मंत्री घिर गए हैं। केरल में सबसे अमीर विधायक और परिवहन मंत्री थॉमस चांडी ने जमीन पर मालिकाना हक को लेकर लगे आरोप के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। केरल के कानून के अनुसार यह जमीन कृषि की जमीन है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चांडी मंत्री बने तो यहां की खेती को पाट दिया गया, यहां गेंहू की फसल थी। इस मामले में यहां के एक्टिविस्ट और पूर्व सीपीएम समर्थक विनोद का कहना है कि यहां अवैध कब्जे का काम चांडी के अप्रैल 2017 में मंत्री बनने के बाद से चल रहा है। आरटीआई में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह जमीन चांडी के नाम है, 5 एकड़ की इस अवैध जमीन पर कब्जा किया गया है, यह सरकारी जमीन थी।

विनोद का कहना है कि थॉमस चांडी एक अप्रैल को मंत्री बने थे, पांच अप्रैल को इस जमीन को अवैध तरीके से पाटा जाने लगा। उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत है, लेकिन बावजूद इसके उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह जमीन इसलिए चर्चा में आई क्योकि यह काफी क्रीम इलाके में है और इसकी कीमत करोड़ो रुपए की है। इस मामले में विनोद के वकील हरीष वासुदेव का कहना है कि यह गंभीर मामला है, मंत्री की कंपनी ने जमीन पर अवैध कब्जा किया, इस सरकारी जमीन को अवैध तरीके से बदला गया और इसपर प्राइवेट रिसॉर्ट बनाए जाने का काम शुरु किया गया।












Click it and Unblock the Notifications