स्वस्थ्य राज्यों को लेकर NITI आयोग की रैंकिंग में इस राज्य ने मारी बाजी, यूपी-बिहार का प्रदर्शन रहा बेहद खराब

नई दिल्ली। नीति आयोग की ओर से जारी स्वस्थ्य राज्यों की रैंकिंग में केरल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा, झारखंड और असम उन राज्यों के रूप में उभरे हैं जिन्होंने सबसे अधिक सुधार किया है, जबकि छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहां सुधार की गति सबसे कम पाई गई है।

Kerala top in NITI Aayog Healthy States ranking

बता दें कि यह रिपोर्ट राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कुल 23 हेल्थ इंडिकेटर्स पर परखने के बाद तैयार किया गया है। यह हेल्थ इंडेक्स का दूसरा दौर 2015-16 (आधार वर्ष) से 2017-18 (संदर्भ वर्ष) की अवधि में तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट को तैयार करने में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और विश्व बैंक से तकनीकी सहायता के बाद तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक हेल्थ के मामले में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

हेल्थ इंडेक्स का पहला दौर (2017 हेल्थ इंडेक्स के रूप में संदर्भित) फरवरी 2018 में जारी किया गया था, जिसने 2014-15 (आधार वर्ष) से 2015-16 (संदर्भ वर्ष) की अवधि में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वार्षिक और वृद्धिशील प्रदर्शन को मापा था। पिछली रिपोर्ट में केरल, पंजाब और तमिलनाडु की बड़े राज्यों में टॉप पर थे। जबकि वार्षिक वृद्धिशील प्रदर्शन के मामले में झारखंड, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश शीर्ष तीन रैंकिंग वाले राज्य थे। रिपोर्ट के अनुसार छोटे राज्यों में मिजोरम ने मणिपुर के बाद पहले स्थान पर रहा। जबकि वार्षिक वृद्धि के मामले में गोवा शीर्ष स्थान पर था।

रैंकिंग की पूरी सूची इस प्रकार है:
केरल
आंध्र प्रदेश
महाराष्ट्र
गुजरात
पंजाब
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
कर्नाटक
तमिलनाडु
तेलंगाना
पश्चिम बंगाल
हरयाणा
छत्तीसगढ़
झारखंड
असम
राजस्थान
उत्तराखंड
मध्य प्रदेश
ओडिशा
बिहार

यह भी पढ़ें- 2 दोस्तों को बाइक पर साथ लेकर जा रहा था जन्मदिन मनाने, सभी की जिंदगी का ये आखिरी दिन साबित हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+