केरल में खाली हो रही राज्यसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव, 12 अप्रैल को होगी वोटिंग
नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच केरल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए उप चुनाव की डेट भी सामने आ गई है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने 12 अप्रैल को सेवानिवृत्त राज्यसभा सदस्यों की तीन सीटों को भरने के लिए उप चुनाव कराने का फैसला किया है। केरल से निर्वाचित तीनों सदस्य अब्दुल वहाब, केके रागेश और वयलार रवि 21 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।

राज्यसभा के तीनों सदस्यों की खाली सीटों को भरने के लिए उप चुनाव करना का फैसला लिया गया है। वहीं अगर राज्य चुनाव के उपचुनाव के कार्यक्रम पर नजर डालें तो मतदान की अधिसूचना 24 मार्च को जारी की जाएगी। 31 मार्च तक नामांकन की अंतिम तारीख है। इसके बाद नामांकन के जांच की तारीख 3 अप्रैल रखी गई है। वहीं 5 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकता है, जिसके बाद 12 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच तक चलेगी। इसके साथ ही इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गणना की जाएगी।
देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच निर्वाचन आयोग साफ कर दिया कि राज्यसभा के चुनाव भी कोरोना वायरस की गाइडलाइन के तहत कराए जाएंगे। चुनाव से जुडे हर कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को फेस मास्क पहनना अति आवश्यक है। वहीं सभी लोगों की जांच भी करवाई जाएगी। साथ ही उप चुनाव के दौरान होने वाली सभी प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications