OMG! बस में गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म, ड्राइवर की समझदारी ने यूं बचाई जान-VIDEO
आपने ट्रेन में महिला के नवजात को जन्म देने की खबरें सुनी ही होंगे। लेकिन, केरल में एक अलग ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती ने राज्य की रोडवेज बस में शिशु को जन्म दिया। यह तब शुरू हुआ जब, महिला त्रिशूर से कोझिकोड के थोट्टीपालम तक की यात्रा बस से कर रही थी।
बताया जा रहा है कि अचानक गर्भवती को असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जैसे ही इसकी सूचना बस के ड्राइवर को मिली, उसने अपनी सूझबूझ का सटीक प्रदर्शन करते हुए, बिना देरी पास के ही अस्पताल में बस को मोड़ दिया। जहां डॉक्टरों की टीम ने बस में ही गर्भवती को संभाल लिया। बस में किलकारियां सुनते ही सभी के चेहरे खिल उठे। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में नजदीक से...

घटना 30 मई के दोपहर की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मलप्पुरम की 37 वर्षीय गर्भवती केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) से कोझिकोड जा रही थी। बस त्रिशूर जिले के पेरमंगलम से गुजर रही थी, तभी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की पीड़ा को देखते हुए, ड्राइवर ने सराहनीय सूझबूझ का परिचय देते हुए मार्ग बदला और अमला अस्पताल पहुंचाया।
बस में हुई बच्चे की डिलीवरी
वहीं, रोडवेज की बस में ही गर्भवती ने मासूम बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों से तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के लिए यात्रियों को कुशलतापूर्वक बस से उतारा गया। जन्म के बाद मां और नवजात दोनों उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
सोशल मीडिया पर हुई सराहना
वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने बस के ड्राइवर की समझदारी को खूब सराहाया गया। यूजर ने लिखा कि वे जिस तेजी से काम कर रहे हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है। तीसरे यूजर ने टिप्पणी की कि ग्रेज एनाटॉमी भारत में रहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मानव और उनके अच्छे कर्म।
बंगाल में गर्भवती ने ट्रेन में दिया था बच्चे को जन्म
आपको बता दें कि हाल ही में एक महिला ने ट्रेन में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह घटना पश्चिम बंगाल में सीलदाह से न्यू अलीपुरद्वार जाने वाली पदातिक एक्सप्रेस में हुई। महिला का नाम बबली बीबी था, और उन्होंने ट्रेन के सामान्य डिब्बे में बच्ची को जन्म दिया, जब ट्रेन मालदा पहुंचने वाली थी। इस दौरान यात्रियों और ट्रेन स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए मेडिकल टीम को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत मदद पहुंचाई और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित की। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें आगे की देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications