जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया केरल के पॉजिटिव डॉक्टर का सैंपल, UK से आकर की कई जिलों की यात्रा

नई दिल्ली, 3 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर टेंशन बढ़ती जा रही है, जहां गुरुवार को भारत में भी दो मामलों का पता चला। इसके बाद से सभी राज्य हाईअलर्ट पर हैं और विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग तेज कर दी गई है। इसी क्रम में केरल सरकार ने एक 46 वर्षीय डॉक्टर के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा, जो 21 नवंबर को यूके से लौटकर आए थे। वैसे तो उनके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन आरटी-पीसीआर जांच के दौरान उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया।

corona

केरल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोझीकोड के डॉक्टर यूके से आने के बाद पॉजिटिव मिले, ऐसे में उनके सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग करवाई जाएगी। उन्होंने वापस आने के बाद कई जिलों की यात्रा भी की थी, इस वजह से उनके संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। मामले में कोझीकोड के जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी उमर फारूक ने कहा कि डॉक्टर का एक रूट मैप है, जिसकी निगरानी की जा रही है, जल्द ही उसे पब्लिश किया जाएगा। उनकी मां के भी सैंपल लिए गए हैं, अगर वो भी पॉजिटिव पाई जाती हैं तो उनका सैंपल भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।

वहीं दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को राज्य के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला किया। जिसके तहत पांच से दस कियोस्क लगेंगे। अगर कोई विदेशी यात्री पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे सीधे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ले जाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+