मौत को मात देकर मुश्किल से बचा ये शख्स, तेज रफ्तार वाहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

तिरुवनंतपुरम। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। ये वीडियो केरल का बताया जा रहा है कि जिसमें एक शख्स तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये शख्स आराम से सड़क किनारे पर चल रहा है, लेकिन तभी पीछे से एक वाहन तेज रफ्तार में उसके पास से गुजरता है, वाहन के गुजर जाने के बाद ये शख्स हैरान रहकर पीछे की ओर दौड़ने लगता है और फिर रुक जाता है। करीब 22 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

तेज रफ्तार में गुजरता है वाहन

तेज रफ्तार में गुजरता है वाहन

ये घटना उस स्थान पर मौजूद सीसीटीवी में कैद हुई है। जानकारी के मुताबिक शख्स कोल्लम जिले में सड़क किनारे से जा रहा था। सड़क पर काफी कम वाहन ही दिखाई दे रहे हैं और जो दिख रहे हैं वो भी इस शख्स की अपोजिट दिशा में चल रहे हैं। लेकिन कुछ ही सेकेंड के बाद इस तेज रफ्तार वाहन को वहां से गुजरते देखा जा सकता है। ये वाहन सड़क पर चलने की बजाय गलत जगह पर चलाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर बाल-बाल बचे इस शख्स को खुशनसीब कहा जा रहा है क्योंकि थोड़ी सी दूरी के चलते ही इसकी जान बच पाई है।

वाहन ने भी खोया नियंत्रण

वाहन ने भी खोया नियंत्रण

वहीं उसके पास से गुजरने वाला वाहन भी आगे चलकर अपना नियंत्रण खोता देखा जा सकता है। वह वाहन पहले एक गड्ढे से ठोकर खाता है और फिर पेड़ से टकरा जाता है। इसके बाद दोबारा सड़क पर आकर तेज रफ्तार में चला जाता है। मुश्किल से बचने के बाद सड़क किनारे चलने वाला ये शख्स काफी घबरा जाता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स की पहचान तमिलनाडु के श्रीकुमार के तौर पर हुई है। जो कुछ सालों से केरल में ही रह रहा है। वहीं घटना का ये वीडियो कोल्लम जिले के चवारा का बताया जा रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में चवारा के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना एनएच 66 पर शुक्रवार को हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार से ही वायरल हो रहा है। घटना पास के होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।' वहीं श्रीकुमार ने एक चैनल से बातचीत में कहा है कि घटना वाले दिन वह काम पर जा रहा था और जब उसके पास से वाहन गुजरा तो वह घबरा गया और दोबारा घर की ओर लौट गया। उस दिन वह काम पर ही नहीं गया। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वाले अधिकतर लोग श्रीकुमार को लकी बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+