सेक्स चेंज कर बना महिला, लड़की से लड़का बनने वाले से हुआ प्यार, करेंगे शादी
सेक्स चेंज कर बना महिला, ऑपरेशन से लड़की से लड़का बनने से हुआ प्यार, करेंगे शादी
त्रिवनंतपुरम। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, ये बात केरल में ये प्रेमी जोड़ा साबित कर रहा है, जो जल्दी ही शादी करने वाला है। इस प्रेमी जोड़े में जो लड़का है वो कुछ दिनों पहले तक लड़की था और ऑपरेशन के जरिए उसने सेक्स चेंज करवाया है। वहीं इस शादी में जो दुल्हन बनेगी वो कुछ समय पहले तक लड़का था और वो भी इसी तरह के ऑपरेशन के जरिए लड़की बना है।


सेक्स चेंज सर्जरी रूम में हुआ प्यार
इस जोड़े के प्यार की कहानी ही सेक्स चेंज सर्जरी रूम में शुरू हुई, जहां एक लड़का लड़की और लड़की लड़का बनने के लिए भर्ती हुआ था। मुंबई में इस मुलाकात में दोनों में प्यार पनपा, जहां दोनों ही अपने सेक्स को चेंज करवाने पहुंचे थे। दोनों का कहना है कि वो अपने शरीरों के साथ खुश नहीं थे इसलिए ये फैसला किया।

डॉक्टर नहीं आए, वो बात करते रहे
आरव अप्पूकट्टम, एक लड़की के तौर पर पैदा हुआ। आरव की मुलाकात 22 साल की सुकन्या कृष्णन से हुआ जो कि मुंबई में एक लड़के के तौर पर पैदा हुई। दोनों जब सेक्स चेंज कराने के लिए रूम में थे, तो डॉक्टरों ने काफी वक्त लिया और इस दौरान दोनों देर तक बात करते रहे। इसी दौरान उन्होंने एक दूसरे के नंबर भी ले लिए।

डॉक्टर के यहां फिर मिले और कर लिया जीवनभर साथ रहने का फैसला
दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत होती रही। दोनों को फोन पर बात करते हुए ही एक-दूसरे के लिए आकर्षण का अहसास हो गया। जब एक बार फिर से दोनों मुंबई में डॉक्टर के यहां आए तो उनकी मुलाकात हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। अब दोनों केरल के मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों से शादी की तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications