केरल में क्या है महिला डॉक्टर की हत्या का मामला? जिसपर गुस्से में देशभर के डॉक्टर
केरल के कोल्लम जिले के सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए एक अपराधी में महिला डॉक्टर की कैंची से गोदकर हत्या कर दी।

केरल के कोल्लम में एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर की बुधवार को एक स्कूल शिक्षक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले शख्स को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई थी। तभी उनसे महिला डॉक्टर की हत्या कर दी।
तिरुवनंतपुरम के कोट्टारक्कारा तालुक अस्पताल में डॉक्टर वंदना दास की हत्या के विरोध में हाउस सर्जन एसोसिएशन के अह्वान पर मेडिकल छात्रों ने प्रदर्शन किया है। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है।
हमले में बुरी तरह से घायल हुई वंदना दास की बुधवार सुबह तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई, जहां उसे भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक 42 वर्षीय आरोपी एस संदीप ने पुलिसकर्मियों सहित अस्पताल में चार अन्य लोगों पर भी हमला किया था।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात संदीप के हिंसक हो जाने और अपने परिवार के सदस्यों पर हमला करने के बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। परिवार के साथ हुए धझगड़े में उसके पैर में मामूली चोट आई थी। इसी के चलते पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए उसे अस्पताल लाई थी। पुलिस ने कहा कि संदीप ने अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में रखी सर्जिकल कैंची को चुपके से उठा लिया।
जब वंदना उसके घाव चैक कर रही थीं। तभी उसने युवा डॉक्टर के सीने और गर्दन पर कैंची से कई वार किए। यहीं नहीं उसने लेकर आए पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया।ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की हत्या के चलते काफी रोष देखने को मिल रहा है। इस मामले में केरल हाईकोर्ट ने भी हस्तक्षेप किया है। इस बीच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने डॉ वंदना की हत्या के मद्देनजर आज 24 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
वंदना केजी मोहनदास और वसंतकुमारी की इकलौती बेटी थीं। वंदना के घायल होने का जानकारी मिलने के बाद वह तिरुवनंतपुरम जा रहे थे। उन्हें रास्ते में अपनी बेटी की मौत का पता चला। वंदना दास ने अपनी स्कूली शिक्षा कोट्टायम के कुराविलंगड के डी पॉल स्कूल से पूरी की थी। वह अजीजिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, कोल्लम की एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की छात्रा और हाउस सर्जन थीं।
वंदना के निधन की जानकारी मिलने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने अस्पताल का दौरा किया और मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का वादा किया है। राज्य में सरकारी डॉक्टरों के एक निकाय केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (KGMOA) ने हत्या का विरोध किया है। केजीएमओए ने कोल्लम जिले में हड़ताल की भी घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications