'आप डॉक्टरों की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो अस्पतालों को बंद कर दें', केरल हाई कोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार
Kerala woman doctor Murder News: केरल हाई कोर्ट ने अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में सरकार और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है।

केरल के कोट्टारक्कारा के तालुक अस्पताल में इलाज के लिए आए घायल शख्स ने 22 वर्षीय महिला डॉक्टर वंदना दास की कैंची और चाकू से हत्या कर दी। इस घटना के बाद कोट्टारक्करा सहित कई शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग सड़कों पर उतर आए हैं। केरल हाईकोर्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस और सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।
महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में केरल उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस प्रमुख को गुरुवार (11 मई) को इस संबंध में ऑनलाइन पेश होने और रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए अदालत ने केरल सरकार और पुलिस की कड़ी आलोचना की है।
हाईकोर्ट की सरकार-पुलिस को फटकार
न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन और न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागथ की बेंच ने इस घटना पर हैरानी व्यक्त करते हुए सरकार से पूछा कि 'अगर आप डॉक्टरों की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो अस्पतालों को बंद कर दें'।
इधर, इस घटना को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताते हुए कहा कि केरल भर के डॉक्टर इसका विरोध करेंगे। बता दें कि मृतक डॉक्टर वंदना दास अजीजिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हाउस सर्जन थीं और अपने ट्रेनिंग के तहत तालुक अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं।
अस्पताल में इलाज के दौरान हत्या
जानकारी के अनुसार कोट्टारक्कारा के एक तालुक अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए घायल व्यक्ति का महिला डॉक्टर जब इलाज कर रही थी, तो मरीज ने कथित तौर पर सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली चैंकी और चाकू से हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी को पुलिस परिवार के लोगों के साथ मारपीट के बाद अस्पताल ले कर आई थी, जहां उसके सर्जरी के दौरान डॉक्टर पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications