केरल गोल्ड स्कैम: कोर्ट ने आरोपी स्वप्ना सुरेश को 4 दिनों के लिए NIA की हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। केरल गोल्ड स्मगलिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने आरोपी स्वप्ना सुरेश को चार दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि केरल में 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से 30 किलोग्राम सोना जब्त होने के बाद से सोना तस्करी कांड गर्माया हुआ है। तस्करी के इस मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश का नाम आने के बाद सरकार पर दबाव काफी बढ़ गया है।

Kerala Gold scam Court sent accused Swapna Suresh to NIA custody for 4 days

बता दें कि जुलाई में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीमा शुल्क अधिकारियों ने 13.5 करोड़ कीमत का करीब 30 किलो सोना बरामद किया था। यह सोना डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए राजनयिक बैग में रखकर लाया जा रहा था। ये राजनयिक बैग संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के पते पर जाने वाला था। कार्गो के संबंध में स्वप्ना सुरेश ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्य दूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है।

मालूम हो कि इससे पहले एनआईए ने केरल सोना तस्करी मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया था और 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एनआईए को 2 हार्ड डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 1 टेबल पीसी, 8 मोबाइल, 6 सिम कार्ड, 1 डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, 5 डीवीडी मिले थे। वहीं ठिकानों से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। एनआईए ने इनके पास से बैंक पासबुक, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, ट्रैवल डॉक्यूमेंट और आईडी बरामद किए थे। एजेंसी ने अब तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनएआई के मुताबिक इस मामले की जांच के दौरान 30 अगस्त को जलाल एएम और अल्वी उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें: केरल गोल्ड स्कैम: आरोपी स्वप्ना सुरेश अस्पताल में एडमिट, सीने में दर्द की शिकायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+