Kerala Exit Poll Result 2024: केरल में बिगड़ेगा कांग्रेस का खेल? जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

Lok Sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान खत्म हो चुका है। सबकी निगाहें एग्जिट पोल के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। केरल में एनडीए एक से तीन सीटें जीतकर अपना खाता खोलने की पूरी तैयारी में है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक (एनडीए) को एक से तीन सीटें मिलने की उम्मीद है।

साल 2024 का ये चुनाव केरल में राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) दोनों के लिए ही बेहद जरूरी है। 20 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ राज्य में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसमें 70.35% मतदान हुआ, जो 2019 में 77.84% से कम है।

Kerala Exit Poll Result

केरल में भाजपा ने कई सारे हाई प्रोफाइल कैंडिडेट्स उतारे हैं। ऐसे में इन्हीं कैंडिडेट्स के सहारे राज्य में कुछ सीटें जीतने की उम्मीद जताई जा रही है। बीते चुनाव में पार्टी के हाथ एक भी सीट नहीं लगी थी।

राज्य में एग्जिट पोल के आंकड़े कुछ इस तरह हैं-

टाइम्स नाउ- ETG

यूडीएफ- 14-15
एलडीएफ- 4
एनडीए- 1

एबीपी- C Voter

यूडीएफ- 17-19
एलडीएफ- 0
एनडीए - 1-3

इंडिया टुडे

यूडीएफ- 17-18
एनडीए- 2-3

न्यूज 18

यूडीएफ 15-18
एलडीएफ- 2-5
एनडीए- 1-3
अन्य- 0

इंडिया टीवी- CNX

एलडीएफ- 3-5
यूडीएफ- 13-15
एनडीए- 1-3

केरल में कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही मजबूत रही है। साल 2019 की बात की जाए तो राज्य में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस पार्टी का ही दबदबा था। भाजपा को तब करारी शिकस्त मिली थी। मगर अब देखना ये होगा कि भाजपा कांग्रेस की सीटों पर कब्जा कर पाती या फिर नहीं। फिल्हाल भाजपा का खाता खुलने की उम्मीद नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+