कार पार्किंग को लेकर विवाद के बाद DSP ने चलती कार के सामने शख्स को दिया धक्का, मौत
नई दिल्ली। केरल के नेय्यातिंकारा में एक डीएसपी द्वारा कथित तौर पर एक चलती कार के सामने धक्का देने के बाद 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि इस मामले में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) (नेय्यातिंकारा) बी हरिकुमार को निलंबित कर दिया है गया और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चलती हुई कार के सामने धक्का देने की वजह से सनल को काफी चोट लग गई थी जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि यह घटना सोमवा रात की है जब हरिकुमार ने रोड किनारे खड़ी सनल की कार को हटाने के लिए कहा। वही स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर कहा कि दोनों के बीच में कुछ बाते हुई उसके बाद अधिकारी ने एक चलती कार के सामने सनल को धक्का दे दिया।
यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा ऐलान, इस तारीख को नहीं करवा पाएंगे रिजर्वेशन, पूछताछ सेवा भी बंद
वहीं इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि आरोपी पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एएसपी के देखरेख में इस पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश भी दिए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि हरिकुमार यूनिफॉर्म में नहीं थे और वे पास में भी एक घर से आ रहे थे। घटना के बाद आरोपी डीएसपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोड सड़क को जाम भी कर दिया था।
यह भी पढ़ें- 'बागी' यशवंत सिन्हा को राजस्थान बीजेपी ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई












Click it and Unblock the Notifications