रेलवे का बड़ा ऐलान, इस तारीख को नहीं करवा पाएंगे रिजर्वेशन, पूछताछ सेवा भी बंद
नई दिल्ली। अगर आप 9 नवंबर और 10 नवंबर को ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे है तो आपके लिए ये जानकारी बेहद अहम जानकारी है। रेलवे की रिजर्वेशन सेवा 9 नवंबर और 10 नवंबर को बाधित रहेगी। रेलवे ने ये सूचना जारी की है कि 9 नवंबर 2018 को दिल्ली पेसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम रात 11.45 बजे बंद हो जाएगा और 10 नवंबर 2018 को सुबह 1.45 बजे तक बंद रहेगा।

इसके अलावा इंटरनेट बुकिंग और 139 नंबर पर पूछताछ की सुविधा भी इस समय नहीं मिलेगी। दरअसल रेलवे ने मेंटिनेंस की वजह से इस सर्विस को कुछ घंटों के लिए बंद करने का फैसला किया है। कुछ घंटों के लिए रिजर्वेशन, इंटरनेट बुकिंग और पूछताछ केंद्र को बंद रखना इसी कड़ी का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications