'बागी' यशवंत सिन्हा को राजस्थान बीजेपी ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। बीजेपी के लिए बागी तेवर दिखाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राजस्थान बीजेपी की ओर से ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी गई है। राजस्थान बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्वीट के साथ पोस्टर भी ट्वीट किया गया है जिसमें बीच में यशवंत सिन्हा की फोटो लगी है जबकि नीचे में एक तरफ वसुंधरा राजे की तस्वीर है।

इस ट्वीट में लिखा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री श्री यशवंत सिन्हा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ्य एवं दीर्घायु रखें। बता दें कि यशवंत सिन्हा पिछले कुछ महीनों ने से पार्टी के लिए बागी तेवर अपनाते हुए नजर आए हैं। जिसकी वजह से पार्टी और उनके बीच नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। लेकिन इसी बीच राजस्थान बीजेपी की ओर से यह ट्वीट अपने आप में बहुत कुछ कह देता है। हालांकि यशवंत सिन्हा की ओर से अभी तक कोई रिप्लाई नहीं आया है।
81 साल के हुए यशवंत सिन्हा
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा मंगलवार को 81 साल के हो गए। सिन्हा वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे और पार्टी में भी कई अहम जिम्मेदारियों को निभाया है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से यशवंत सिन्हा लगातार बीजेपी की रणनीति और मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। जिसकी वजह से पार्टी ने उनको साइड लाइन भी कर दिया है। जिसके बाद यशवंत सिन्हा कई विरोधी पार्टियों के साथ कई कार्यक्रमों में मंच साझा कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: छात्राओं के कपड़े उतरवा कर सैनेटरी पैड चेक करने पर दो टीचर निलंबित












Click it and Unblock the Notifications