ट्रैक्टर रैली में बोले राहुल गांधी-'किसानों के साथ खड़ी है कांग्रेस', Video

Kerala: Congress MP Rahul Gandhi to participate in tractor rally Today in Wayanad: नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे हैं। उन्होंने आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार ने 'मनरेगा' योजना का हमेशा से मजाक उड़ाया और कहा कि' महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना' से भारतीयों को अपमान होता है लेकिन इसी 'मनरेगा' योजना की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कोरोना काल में उसकी राशि को बढ़ाया, इससे उनकी दोहरी मानसिकता का अच्छी तरह से पता चलता है। वो ये भूल गए हैं कि जनता सब समझ रही है।

ट्रैक्टर रैली: किसानों के साथ खड़ी है कांग्रेस- राहुल गांधी

Recommended Video

    Farmer Protest : किसानों के समर्थन में Rahul Gandhi ने चलाया Tractor, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    यही नहीं राहुल गांधी ने एक बार फिर से नए कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि भारत के किसान जिस मुश्किल का सामना कर रहे हैं उसे पूरा देश देख रहा है। केंद्र सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही है। कृषि कानून खेती की व्यवस्था को बर्बाद करने और इस व्यवसाय को मोदी जी के 2-3 दोस्तों को देने के लिए बनाए गए है। इसके बाद राहुल गांधी ने यहां ट्रैक्टर रैली में भी हिस्सा लिया। ये रैली मुत्तिल बस स्टॉप तक निकाली। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के साथ खड़ी है कांग्रेस।(देखें Video)

    राहुल गांधी ने वायनाड में ट्रैक्टर रैली में लिया हिस्सा, Pic

    बता दें कि रविवार को राहुल गांधी कालीकट एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मालूम हो कि राहुल गांधी इससे पहले जनवरी में भी दो दिवसीय दौरे पर केरल गए थे, राहुल गांधी का ये दौरा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। 140 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अभी से ही कांग्रेस जुट गई है, कांग्रेस के कार्यकर्ता एड़ी-चोटी का दम लगाए हुए हैं।

    वायनाड में आज ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी

    गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और उनकी सरकार पर ट्विटर के जरिए धावा बोलते आ रहे हैं। किसान आंदोलन हो या बजट, मंहगाई हो या फिर लद्दाख की समस्या, राहुल लगातार मोदी सरकार को सवाल दाग रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट पर एक जानकारी का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा था कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, सरकार घोर लापरवाही और अति आत्मविश्वास की शिकार है। दरअसल राहुल ने ये तंज देश में चार लोगों में दक्षिण अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन पाए जाने के बाद कसा था।

    केरल के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, वायनाड में आज ट्रैक्टर रैली में लेंगे हिस्सा

    मालूम हो कि देश में पहली बार चार लोगों के सार्स-सीओवी-दो वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने का पता लगा है, जिसके बारे में ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा था कि फरवरी के पहले हफ्ते में SAS-CoV-2 के ब्राजील वैरिएंट पता चला है। ये यूके वैरिएंट से अलग है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+