केरल काला जादू केस का हत्यारा जापानी कविताओं का था शौकीन , फेसबुक पोस्ट से हुआ ये खुलासा
केरल काला जादू केस का हत्यारा जापानी कविताओं का था शौकीन, फेसबुक पोस्ट से हुआ ये खुलासा
Kerala black magic case: केरल में काला जादू (ब्लैक मैजिक) के नाम पर दो महिलाओं का बलि देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को लेकर कई खुलासे हुए हैं। केरल में मानव बलि के आरोप में गिरफ्तार किए गए 68 वर्षीय भगवल सिंह और उनकी 59 वर्षीय पत्नी लैला और 52 वर्षीय शफी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। खुद को आयुर्वेदिक चिकित्सक बताने वाला 68 वर्षीय भगवल सिंह के फेसबुक पोस्ट से पता चला है कि वो जापानी कविताओं का शौकीन था। गिरफ्तार होने से कुछ दिनों पहले 6 अक्टूबर को भगावल सिंह ने एक जापानी कविता फेसबुक पर पोस्ट की थी। उस कविता का नाम 'हाइकु' है। हाइकु मूल रूप से जापानी कविता है।

फेसबुक पर एक्टिव रहता था भगवल सिंह
अपनी पत्नी लैला और इस घटना के मास्टरमाइंड शफी के साथ गिरफ्तार होने से पहले तक भगवल सिंह फेसबुक पर काफी एक्टिव था। फेसबुक के जरिए ही शफी उर्फ रशीद के संपर्क में भगवल आया था। अपने प्रोफाइल बायो में, भगवल ने लिखा था कि वह कोझनचेरी का रहने वाला है। उसने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। उसने अपने कॉलेज का नाम सेंट थॉमस बताया है। 6 अक्टूबर को जपानी कविता हाइकु पोस्ट करने के पहले भी वह कई ऐसी कविताए पोस्ट कर चुका था।

अपने बेटों के बारे में भी फेसबुक बॉयो में जिक्र
भगवल सिंह के फेसबुक प्रोफाइल से उसके परिवार के दो सदस्यों की भी बेटे के रूप में पहचान की गई है। भगवल सिंह ने अपना परिचय देते हुए फेसबुक पर लिखा था, ''मैं सेल्फ एम्प्लॉयड हूं और वैकल्पिक दवाओं और मर्म चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ा हूं। हम एक्सीडेंट के बाद पैदा होने वाली परेशानियों, अलग-अलग तरह की गठिया, पैरालैक्टिक, बोन सेटिंग का इलाज करते हैं।''

विपक्ष का आरोप भगवल सिंह CPM का एक स्थानीय कार्यकर्ता
बता दें कि कुछ विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि भगवल सिंह सीपीएम का एक स्थानीय कार्यकर्ता था। विपक्ष द्वारा लाया गया है कि एक आरोप लगने के बाद इसे पार्टी ने खारिज कर दिया और कहा कि ये पार्टी के सदस्य नहीं है। हालांकि सीपीएम पार्टी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया है। सीपीएम ने कहा है कि भगवल सिंह या उसकी पत्नी पार्टी या उससे जुड़े संगठनों में किसी पद पर नहीं थे।

महिलाओं शव के किए गए टुकड़े-टुकड़े
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं को बेरहमी से चोट पहुंचाई है। हत्या के बाद महिलाओं के शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने शरीर के कुछ हिस्से को पकाकर खा लिया होगा। कोच्चि के पुलिस उपायुक्त एस शशिधरन ने गुरुवार को कहा, "इस मामले में बहुत सारी अफवाहें आ रही हैं। हम सभी अफवाहों की जांच करेंगे कि आरोपी शफी ने दंपति के साथ मिलकर और क्या-क्या किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या तीनों ने और महिलाओं की बलि दी थी।












Click it and Unblock the Notifications