केरल में RSS-BJP दफ्तर में विस्फोट और आगजनी, CPM कार्यकर्ताओं पर आरोप

कन्नूर। एक बड़ी खबर केरल से है, जहां बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) कार्यालयों पर कुछ लोगों ने हमला बोला है। यहां के कन्नूर जिले में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के कार्यालयों में आगजनी की गई है, हालांकि यहां से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

केरल: RSS-BJP दफ्तर में विस्फोट, CPM कार्यकर्ताओं पर आरोप

इसके अलावा पेयन्नूर में भी आरएसएस समर्थकों के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीपीएम के चार कार्यकर्ताओं ने संघ कार्यकर्ताओं के घरों और उनके समर्थकों की दुकान में देसी बम से विस्फोट किया। बताया जा रहा है कि इस हमले में आरएसएस का एक कार्यकर्ता भी जख्मी हुआ है।

हमले के पीछे सीपीएम के कार्यकर्ताओं का हाथ

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस हमले के पीछे सीपीएम के कार्यकर्ताओं का हाथ है। हमले के विरोध में पेयन्नूर में आज बंद का आह्वान किया गया है। दूसरी तरफ सीपीएम के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पेयन्नूर में निकाली गई उनकी मोटरसाइकिल रैली में तीन बम फेंके थे ना कि उन लोगों ने ये काम किया है।

भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा

हमले की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है, काफी मशक्कत के बाद कार्यालयों और दुकान की आग पर काबू पाया गया है। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों को खोजने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के घरों पर आक्रमण हुआ है। वैसे इससे पहले भी केरल के कई इलाकों में आरएसएस और बीजेपी कार्यालयों और उनके नेताओं को निशाना बनाने की खबरें सामने आती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+