Kerala Opinion Poll: टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल में केरल में एक बार फिर एलडीएफ की सरकार

Kerala Opinion Poll:

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार बन सकती है। टाइम्स नाउ और सीवोटर के ओपिनियन पोल में ये कहा गया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य की की कुल 140 में से एलडीएफ को 77 सीटें मिलने का अनुमान है, यानी एलडीएफ बहुमत का आंकड़ा छू लेगा।

Kerala Assembly Elections 2021 Times Now Opinion Poll projects win for CPM led LDF

केरल में मुख्य विपक्षी गठबंधन यूडीएफ को 62 सीटें मिल सकती हैं। बीते चुनाव में एक सीट जीतने वाली बीजेपी का इस चुनाव में भी उसी तरह का प्रदर्शन रह सकता है। हालांकि बीजेपी के वोट शेयर कुछ बढ़ने की बात ओपिनियन पोल कहता है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक एलडीएफ को केरल की 140 विधानसभा सीटों में से 77 सीटें मिलने का अनुमान है। 2016 में एलडीएफ को 91 सीटें मिली थीं। ऐसे में इस बार उसको नुकसान होता दिख रही है। उसकी 14 सीटें घट रही हैं लेकिन सरकार बचाने में लेफ्ट फ्रंट कामयाब रहेगा। मुकाबले 14 सीटें कम होंगी। पांच साल पहले के विधानसभा चुनाव में इसे 91 सीटें मिली थीं।

ओपिनियन पोल के मुताबिक, वाम लोकतांत्रिक मोर्चे को आने वाले चुनाव में जीत मिल सकती है। हालांकि यहां बीजेपी के वोट शेयर में बढोतरी का अनुमान जताया गया है। इसमें वाम लोकतांत्रिक मोर्चे को केरल की 140 विधानसभा सीटों में से 77 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं संयुक्‍त लोकतांत्रिक फ्रंट (यूडीएफ) को इस चुनाव में बीते चुनाव के मुकाबले फायदा होता दिख रहा है लेकिन सत्ता तक पहुंचना मुश्किल है। यूडीएफ को 62 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 2016 में उसे 47 सीटें मिली थीं। वहीं बीजेपी को 2016 की तरह इस बार भी एक सीट मिल सकती है। उसका वोट प्रतिशत इस बार 15 से बढ़कर 19 तक पहुंच सकता है।

केरल में एक चरण में चुनाव

केरल में 6 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा दो मई को वोट की गिनती की जाएगी। केरल में विधानसभा की 140 सीटे हैं, जबकि एक अन्य सीट नामित होती है। केरल में पिनराई विजयन की अगुवाई में लेफ्ट की सरकार है। यहां एलडीएफ के पास कुल 91 और यूडीएफ के पास 47 विधायक हैं। इसके अलावा एक एनडीए और एक सीट केरल जनपक्षम सेक्युलर के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+