केरल के वायनाड के थिरुनेली मंदिर में राहुल गांधी ने विधि-विधान से की पूजा
वायनाड। केरल विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होंगी। 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। नजीते 2 मई को आएंगे। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय केरल में हैं। वो यहां के वायनाड से सांसद भी है। राहुल गांधी ने आज वायनाड के थिरुनेली मंदिर में पूजा अर्चना की।

आपको बता दें कि थिरुनेली महा विष्णु मंदिर को दक्षिण भारत का काशी कहा जाता है। ये देश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। मंदिर ब्रह्मगिरि पर्वत के पास है और इसके नजदीक ही पापनाशिनी नदी बहती है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अस्थियों को इसी नदी में प्रवाहित किया गया था। यह दूसरी बार है जब राहुल गांधी इस मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
अनाथ बच्चों के साथ राहुल गांधी ने किया लंच
मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में अनाथ बच्चों के साथ ईस्टप पर्व पर लंच किया। कालपेट्टा इलाके में जीवन ज्योति अनाथाश्रम में राहुल गांधी ने बच्चों के साथ लंच किया। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वीडियो कॉल पर बच्चों की बात भी कराई।
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi had #Easter lunch with children at Jeevan Jyothi Orphanage in Kalpetta area of Keralas Wayanad today. During lunch, some children talked to party leader Priyanka Gandhi Vadra on Rahuls phone. pic.twitter.com/g5Px4PgWU6
— ANI (@ANI) April 4, 2021












Click it and Unblock the Notifications